
इंदौर। बुधवार देर रात अमरावती जा रहे चार व्यापारियों की कार दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। गुरूवार को उनके शव इंदौर लाए गए। शव पहुंचते ही पूरे शहर में मातम पसर गया। चारों मृतक कपड़ा कारोबार से जुड़े थे, लिहाजा उन्हे देख व्यापारियों की भी आंखे नम हो गईं। परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। घरवालों को बिलखता देख वहां मौजूद हर शख्स रो पड़ा। जब नगर में एक साथ चार अर्थी उठीं, तो ऐसा लगा जैसे पूरा शहर गम में डूब गया हो। हर तरफ शांति और सड़के सुनसान थीं। जैसे वह भी शांत होकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहा हे।
पूरे शहर में गम का माहौल
ये नजारा बेहद दर्दनाक था, जब शहर के अंतिम चौराहे पर चार अलग अलग रास्तों से आईं व्यापारियों की अंतिम यात्राएं एक साथ मुक्ति धाम पहुंची। चारों की चिता सजाई गई और एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जब बेटियों ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तो मुक्तिधाम में मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। व्यापारियों के निधन के बाद से जैन समाज समेत पूरे बाजार में गम का माहौल और हर तरफ उदासी छाई हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा शहर मानो सदमे में दिखाई दिया।
#इंदौर : अमरावती जा रहे चार व्यापारियों की कार दुर्घटना में निधन के बाद उनके शव लाए गए इंदौर, एक साथ मुक्ति धाम पहुंची चारों कपड़ा कारोबारियों की अंतिम यात्रा, बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि, #जैन_समाज में गम का माहौल, बाजार में भी छाई उदासी, कल देर रात हुआ था हादसा, देखें #VIDEO… pic.twitter.com/xtERSnl3TO
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 11, 2024
रामदेवरा जा रहे थे दर्शन करने
इंदौर से चारों व्यापारी महाराष्ट्र के लिए निकले थे। अमरावती-वर्धा मार्ग पर उनकी कार एक ट्रक के पीछे चल रही थी। कार का बैलेंस बिगड़ा और कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में संजय जैन नाम के दो व्यापारी, संतोष जैन और सचिन जैन की मौत हो गई।