
उज्जैन। अभिनेता और कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल आज उज्जैन आए और महाकाल दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।
महाकाल के किए दर्शन
प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले विक्रम मस्ताल हाल ही में राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इसके बाद से ही वे प्रदेश भर का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। इसी के चलते वह गुरुवार को उज्जैन आए और महाकाल दर्शन करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की।
प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार की लत लग गई : मस्ताल
इस दौरान मस्ताल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार की लत लग गई है, जिसका जीता जागता उदाहरण है महाकाल लोक। जिसको बनाने में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। आपने पटवारी परीक्षा में हुई धांधली को दुखद बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का दिल टूट जाता है और वह गलत कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया भी मौजूद थे।
#उज्जैन पहुंचे #कांग्रेस के हनुमान, अभिनेता और कांग्रेस नेता #विक्रम_मस्ताल ने किए महाकाल के दर्शन, मीडिया से बातचीत में सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, देखें #Video @VikramMastal @OfficeOfKNath @INCMP #Mahakal @CMMadhyaPradesh #BJP #MPNews #Peoplesupdate pic.twitter.com/2c7pZbNKCh
— Peoples Samachar (@psamachar1) July 14, 2023
(इनपुट – संदीप पांडला)
ये भी पढ़ें: उज्जैन में नर्सों की हड़ताल जारी, रैली निकालकर किया प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित; देखें VIDEO