ताजा खबरराष्ट्रीय

5 करोड़ गन्ना किसानों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, MSP 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का किया ऐलान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को गन्ना किसानों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य (FRP)  बढ़ाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ‘कैबिनेट ने वर्ष 2023-24 के लिए गन्ना की कीमत 315 रुपए प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।’ पिछले सीज़न में गन्ने का न्यूनतम मूल्य 305 रुपये प्रति क्विंटल था।

आज की अन्य खबरें भी पढ़ें…

शिंदे सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक और ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदला

मुंबई। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बड़ा फैसले लेते हुए मुंबई के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया है। अब उसका नाम वीर सावरकर सेतु कर दिया गया है। वहीं, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। अब ये अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु के नाम से जाना जाएगा। पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर फैसला लिया था।

दिल्ली में पत्नी की पेंचकस घोपकर हत्या करने के बाद पति ने खुद को लगाई फांसी

नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, बुधवार सुबह दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, दंपति के बीच पिछले तीन दिनों से झगड़े हो रहे थे। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

ईडी ने IRS अधिकारी सचिन सावंत को किया अरेस्ट

लखनऊ। ईडी के पूर्व अधिकारी सचिन सावंत को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वे आईआरएस स्तर के अधिकारी हैं। उनके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई भी की गई थी। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। वह वर्तमान में सीमा शुल्क और जीएसटी के लिए काम कर रहे थे और लखनऊ में तैनात थे। फिलहाल उन्हें मुंबई लाया जा रहा है।

संबंधित खबरें...

Back to top button