राष्ट्रीय

बिहार में दर्दनाक हादसा: नाव पर खाना बना रहे थे मजदूर… अचानक गैस सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, 5 की मौत

बिहार के पटना स्थित मनेर में बड़ा हादसा हो गया। यहां रामपुर घाट पर नाव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। नाव पर सवार लोग हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाव पर मिली अवैध बालू

जानकारी के मुताबिक, रामपुर बालू घाट पर अवैध रुप से बालू का उठाव होता है। मजदूर नाव पर ही रहकर दिन रात बालू का खनन करते है। नावों पर मजदूरों का रहने का भी इंतेजाम रहता है, नाव पर ही मजदूर खाना भी बनाते हैं। शनिवार सुबह भी नाव पर खाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसमें उसपर सवार मजदूर जिंदा जल गए। पुलिस रेस्क्यू करने में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह पूरा स्पष्ट हो पाएगा कि नाव पर कितने मजदूर मौजूद थे। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर गंगा और सोन नदी का मिलन होता है।

 

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट

बिहार में हाल ही में हुई ब्लास्ट की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले बीती 24 जुलाई को छपरा जिले के खोदाईबाग गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिले के खैरा इलाके स्थित खोदाईबाग इलाके में यह अवैध पटाखा फैक्ट्री चल रही थी।

ये भी पढ़ें- Bihar: छपरा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट… तीन मंजिला मकान ढहा, 6 लोगों की मौत

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button