
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के तुकोगंज थाना पुलिस ने गेहूं खरीदी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। दरअसल, फरियादी संजय भाटिया ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सुपर ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और अशोक चटर्जी से 7 साल पहले गेहूं खरीदी का सौदा किया गया था। इस बात पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बाद में फरियादी पक्ष ने न्यायालय की शरण ली। जिसके बाद अब जाकर केस दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
#इंदौर में गेहूं खरीदी को लेकर धोखाधड़ी, तुकोगंज थाना #पुलिस ने 7 साल बाद केस दर्ज किया।@MPPoliceDeptt @Dial100_MP #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/lhr87FX288
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) February 20, 2023
(इनपुट – हेमंत नागले)