इंदौर :बच्चों को बहला ले गई युवती, फिर आया 30 लाख का कॉल…ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया। दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
Follow on Google News
बच्चों को बहला ले गई युवती, फिर आया 30 लाख का कॉल…ऐसे पकड़े गए आरोपी

इंदौर। गुरुवार शाम शहर के ग्रेटर तिरुपति नगर (बख्तावरराम नगर) इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब बगीचे में खेल रहे दो बच्चों का किडनेप कर लिया गया। बड़ी ग्वालटोली निवासी 9 वर्षीय नैतिक सोनकर (पिता सन्नी सोनकर) और लालाराम नगर निवासी 11 वर्षीय सम्राट पिता अजयदेव रोज की तरह दोस्तों के साथ खेलने गए थे, तभी एक अनजान युवती उन्हें बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।

शाम करीब 7 बजे दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को खबर दी। रात में नैतिक की मां पूजा के मोबाइल पर फिरौती के लिए कॉल आया। पुलिस के सामने ही आरोपियों ने 30 लाख रुपये की मांग रखी, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

CCTV से मिला सुराग, पुलिस ने ऐसे पकड़े आरोपी

पुलिस ने तुरंत इलाके के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक युवती बच्चों को अपने साथ ले जाते हुए नजर आई। इसके बाद टीआई सुरेंद्र रघुवंशी की टीम ने कई थाना क्षेत्रों जिनमें संयोगितागंज, बड़ी ग्वालटोली, राजेंद्र नगर, द्वारकापुरी, तुकोगंज और पलासिया की टीमों को सर्च ऑपरेशन में लगाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

सुनिए सन्नी सोनकर के पिता ने क्या कहा

यह भी पढ़ें: इंदौर में दरिंदगी की हद: पति ने पत्नी का मुंडन कराया, निर्वस्त्र वीडियो बनाकर किया वायरल; आरोपी गिरफ्तार

जिस नंबर से फिरौती का कॉल आया था, उसे सर्विलांस पर लिया गया। तकनीकी जांच और मुखबिरों की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने राजेंद्र नगर के दत्त नगर स्थित एक बिल्डिंग में दबिश दी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

इंदौर, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने दी जानकारी

4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

विनीत (22) निवासी तिलक नगर
राधिका (18) निवासी सहकार नगर
ललित (21) निवासी दत्त नगरतनीषा (21) निवासी सदर

वॉट्सएप कॉल से मांगी फिरौती

एसीपी तुषार सिंह के अनुसार, आरोपी आपस में वॉट्सएप पर संपर्क में थे और उसी के जरिए फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने नंबर को ट्रैक कर उनकी लोकेशन का पता लगाया। तनीषा बच्चों को बहलाकर ले गई थी, जो राधिका की सहेली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्हें तुरंत पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ें: इंदौर में हैवानियत की हद पार: पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वायरल,पति समेत तीन आरोपी केस

बच्चों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चों को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया। दोनों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अपहरण की साजिश क्यों रची।

Featured News

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts