इंदौर में दरिंदगी की हद:पति ने पत्नी का मुंडन कराया, निर्वस्त्र वीडियो बनाकर किया वायरल; आरोपी गिरफ्तार

मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसका मुंडन कराया और फिर उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
पति ने पत्नी का मुंडन कराया, निर्वस्त्र वीडियो बनाकर किया वायरल; आरोपी गिरफ्तार
AI Generated Image

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसका मुंडन कराया और फिर उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घर बना यातना का अड्डा

जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद पहली पत्नी के लिए घर ही प्रताड़ना का केंद्र बन गया। आरोप है कि पति उसकी दूसरी पत्नी और मां मिलकर पीड़िता को लगातार गालियां देते, मारपीट करते और जान से मारने की धमकी देते थे।

मुंडन कराया फिर बनाई अश्लील वीडियो

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जबरन उसका मुंडन कराया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। 21 अप्रैल को आरोपी पति ने उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और यह वीडियो उसके भाई को भेज दिया। इस वीडियो में महिला का मुंडा हुआ सिर साफ दिखाई दे रहा है और आरोपियों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

चरित्र पर शक बना प्रताड़ना की वजह

26 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी पति लगातार उसके चरित्र पर शक करता था। इसी शक के चलते उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरोपियों ने उसे समाज में अपमानित करने के लिए वीडियो वायरल करने जैसी साजिश रच डाली।

वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: फोन में Ludo खेलते हुए ट्रक चला रहा था भारतीय ड्राइवर : मां-बेटे को कुचला, 2022 में हुआ था हादसा; अब कबूला जुर्म

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

मानपुर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी की दूसरी पत्नी की भूमिका भी संदिग्ध है जिसे सह-आरोपी बनाया गया है। मामले की आगे जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: प्यार, शक और खून : कोरबा में पति बना हैवान… बच्चों के सामने काटा पत्नी का गला, सिर लेकर गांव में घूमता रहा आरोपी

इलाके में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts