इंदौर में हैवानियत की हद पार:पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वायरल,पति समेत तीन आरोपी केस

नाहरखोदरा गांव में पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वायरल किया। दूसरी पत्नी और मां के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
Follow on Google News
पत्नी का मुंडन कर नग्न वीडियो वायरल,पति समेत तीन आरोपी केस
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर के समीप मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक दरिंदे पति ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी ही पत्नी के साथ अमानवीय अत्याचार किया आरोपी राजेश कटारे ने दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 

 हैवानियत की सारी हदें पार

   यही नहीं पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए उसका जबरन मुंडन कराया, बेरहमी से मारपीट की और उसे नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस कुकृत्य में उसकी दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई कटारे भी बराबर की भागीदार रहीं, जो पीड़िता को लगातार गालियां देकर, मारपीट कर और जान से मारने की धमकियां देकर मानसिक और शारीरिक रूप से तोड़ती रहीं।

शर्मनाक हरकत करते

पीड़िता ने 8 जनवरी को ही अपने परिवार को इस प्रताड़ना की जानकारी दी थी, लेकिन दरिंदों का आतंक यहीं नहीं थमा। 21 अप्रैल को आरोपी पति ने शर्मनाक हरकत करते हुए पीड़िता का नग्न वीडियो उसके भाई को भेज दिया, जिसमें उसका सिर मुंडा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आरोपियों का घर और उनकी आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं, जिससे उनकी दरिंदगी पूरी तरह उजागर हो गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजेश कटारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts