ओलिंपिक में आया भारत का छठा मेडल, अमन कांस्य जीते

पेरिस। ओलिंपिक 2024 में भारत को एक और मेडल मिला है। रेसलर अमन सहरावत ने कुश्ती में कांस्य जीतकर भारत को छठा मेडल दिलवाया है। उन्होंने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किलो भारवर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। अमन ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में प्यूर्टो रिको के डेरियन टोई क्रूज को 13- 5 से हराया। अमन ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय रेसलर बन गए हैं। वे सेमीफाइनल मैच में पहली वरीयता प्राप्त जापानी रेसलर से हार गए थे।





















