राष्ट्रीय

चीन को भारत का मुंहतोड़ जवाब: गलवान में भारतीय सैनिकों ने लहराया तिरंगा

नए साल पर गलवान में भारतीय जवानों ने तिरंगा लहराया। दरअसल, चीनी सैनिकों के झंडा फहराने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय जवानों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को घेरा, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

चीनी झंड़ा फहराने का वीडियो हुआ था वायरल

वायरल हुए वीडियो में चीनी सैनिक गलवान में अपने इलाके में चीनी ध्वज फहरा रहे हैं और राष्ट्रगान गा रहे हैं। दावा किया जा रहा है यह वीडियो नए साल का है। जिस जगह पर झंडा फहराया जा रहा है वह गलवान घाटी ही है, जहां पर सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ आए नजर

भारतीय जवानों की तस्वीरों को गलवान में चीन के दुष्प्रचार के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। तस्वीरों में सेना के 30 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों को हाथों में है।

चीनी सेना से 15 जून को हुई थी झड़प

दरअसल, 15 जून 2020 को गलवान घाटी के पेट्रोल पॉइंट 14 पर भारत और चीनी सेना के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसमें कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। इसके बाद से दोनों देशों के बीच टेंशन काफी बढ़ गई थी।

ये भी पढ़ें: कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

संबंधित खबरें...

Back to top button