अंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय

2023 में चीन को पीछे छोड़ देगा भारत, UN की रिपोर्ट में खुलासा

पिछले 5-6 साल में भारत के लिए बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बन गई है। बता दें कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र ने भारत को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट दी है। यूएन का अनुमान है कि 2023 में भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। अभी चीन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है और भारत अगले साल उसे पछाड़ देगा।

UNFPA ने जारी किए आंकड़े

विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सोमवार को यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) ने कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की कुल आबादी अभी 7 अरब 95 करोड़ 40 लाख है। इसमें 65% लोग 15 से 64 साल की उम्र के हैं, जबकि 65 साल से ऊपर वाले 10% और 14 साल से कम उम्र के लोग 25% हैं।

संस्था ने नवंबर 2022 तक दुनिया की कुल आबादी 8 अरब तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की आबादी 1,380,004,385 है।

2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी

यूएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है। वे इस मामले में चीन को पछाड़ देगा। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब होगी। जबकि, चीन की आबादी 1.426 अरब। बता दें कि भारत 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पछाड़ देगा। ऐसा अनुमान है कि 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी। तब चीन की आबादी 1.317 अरब होगी।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसलिए बताया जश्न का अवसर

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने कहा कि इस साल धरती पर आठ अरबवें इंसान का जन्म होगा। ये हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी सामान्य मानवता को पहचानने और स्वास्थ्य में प्रगति पर आश्चर्य करने का अवसर है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति ने मनुष्य का जीवनकाल बढ़ाया है। मातृ एवं बाल मृत्यु दर में नाटकीय रूप से कमी आई है। इसके साथ ही ये धरती की देखभाल करने की हमारी साझा भागीदारी की भी याद दिलाता है। ये आंकलन करने का समय है कि हम परस्पर जिम्मेदारी का निर्वाह करने में कहां चूक कर रहे हैं ?

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2023 में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा और चीन से आगे निकल जाएगा। बता दें कि 2022 में दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया हैं। इनमें 2.3 अरब लोग रहते हैं। ये वैश्विक आबादी के 29 फीसदी हैं। वहीं, मध्य और दक्षिण एशिया में 2.1 अरब आबादी रहती है। ये विश्व की कुल जनसंख्या की 26 फीसदी है। 2022 में भारत और चीन की आबादी 1.4 अरब से अधिक है। ये दोनों देश विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले देशों में शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button