
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद खिली धूप से लोगों को राहत तो मिल गई, लेकिन अब कई राज्यों पर बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इससे मौसम एक बार फिर बदल जाएगा।
दिल्ली में 26 फरवरी के लिए येलो अलर्ट, NCR में क्या
राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने की पूरी उम्मीद बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी की शाम को मौसम बदल सकता है। बूंदाबांदी हो सकती है और बादल छाएंगे। वहीं 26 फरवरी के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। नोएडा में 23 और 24 फरवरी को बारिश के आसार हैं।
आज कहां कितना रह सकता है तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
दिल्ली | 12.0 | 27.0 |
श्रीनगर | 3.0 | 8.0 |
अहमदाबाद | 17.0 | 33.0 |
भोपाल | 13.0 | 30.0 |
चंडीगढ़ | 14.0 | 25.0 |
देहरादून | 10.0 | 24.0 |
जयपुर | 15.0 | 29.0 |
शिमला | 7.0 | 16.0 |
मुंबई | 20.0 | 32.0 |
लखनऊ | 11.0 | 30.0 |
गाजियाबाद | 15.0 | 25.0 |
जम्मू | 12.0 | 16.0 |
लेह | -10.0 | -2.0 |
पटना | 12.0 | 28.0 |
देश के इन हिस्सों में होगी बारिश
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर के कुछ हिस्सों में आज बारिश हो सकती है।
- अंडमान और निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है।
- अगले दो दिन के दौरान, जम्मू व कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। अगले तीन दिनों तक छिटपुट बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
- 24 से 26 फरवरी के दौरान, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हल्की बारिश होने की संभावना है।
- अगले 5 दिनों के दौरान उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं।
- 24 और 26 फरवरी को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल और सिक्किम आदि में हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- UP Election Phase 4 : यूपी की 59 सीटों पर मतदान जारी, कई नेताओं ने डाला वोट; जानें अभी तक कितने प्रतिशत वोटिंग हुई
राजस्थान में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
राजस्थान में आज से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज से 24 फरवरी तक प्रदेश में बादल के छाए रहने और बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जबकि पश्चिमी राजस्थान में 30 से 40 किलोमीटर की ही रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई गई है।