Weather Update:IMD की चेतावनी अगले 72 घंटे भारी, आंधी, बारिश और ओलों से सावधान

मौसम ने देशभर में अचानक करवट ले ली है और हालात तेजी से बदल रहे हैं। IMD के अनुसार, दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत समेत करीब 22 राज्यों में आंधी, बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है।
Follow on Google News
IMD की चेतावनी अगले 72 घंटे भारी, आंधी, बारिश और ओलों से सावधान
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देश में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आसमान का मिजाज बदला हुआ है कहीं तेज आंधी, कहीं बारिश, तो कहीं ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दो सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तर-पश्चिम भारत समेत करीब 22 राज्यों में मौसम का यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

    मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। खासकर उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत तो मिलेगी, लेकिन साथ ही कई समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

    उत्तर भारत में सबसे ज्यादा असर

    4 अप्रैल को मौसम का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई गई है। कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे ठंडक बढ़ेगी और पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: MP Weather Update : गर्मी के बीच तूफानी मौसम... बारिश और ओले का कहर, 45 जिलों में अलर्ट; 60KM/घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

    UP-राजस्थान में आंधी और बिजली का खतरा

    उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने पहले ही फसलों को नुकसान पहुंचाया है, और अब एक बार फिर मौसम का यह रुख किसानों के लिए चिंता का कारण बन रहा है।

    जयपुर मौसम केंद्र ने उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर क्षेत्रों में तेज तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

    मध्य भारत में भी बिगड़ेगा मौसम

    मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 7 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं और आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

    ये भी पढ़ें: MP Weather Alert : मौसम के बदलाव से बढ़ी चिंता, इन 42 जिलों में आंधी-बारिश व ओलों का अलर्ट

    दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार

    दक्षिण भारत भी इस मौसम बदलाव से अछूता नहीं है। केरला, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 3 से 7 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

    दिल्ली-NCR में ऑरेंज और येलो अलर्ट

    राजधानी नई दिल्ली शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी। शनिवार के लिए मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

    • अधिकतम तापमान: 33°C
    • न्यूनतम तापमान: 20°C

    दक्षिण, मध्य और नई दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाएं 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

    आगे कैसा रहेगा मौसम?

    5 अप्रैल को भी बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। 6 अप्रैल को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन 7 अप्रैल से एक नया और ज्यादा ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जो फिर से मौसम को बिगाड़ देगा।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर

    अधिकतम तापमान

    न्यूनतम तापमान

    नई दिल्ली

     33°C

    20°C

    मुंबई

    34°C

    25°C

    कोलकाता

    35°C

    26°C

    चैन्नई

    33°C

    27°C

    भोपाल

    34°C

    21°C

    जयपुर

    32°C

    19°C

    लखनऊ

    33°C

    21°C

    पटना

    34°C

    23°C

    हैदराबाद

    35°C

    24°C

    बैंगलुरु

    31°C

    22°C

    क्या रखें सावधानी?

    आंधी और बिजली के समय खुले में न रहें।
    किसानों को फसल की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह।
    तेज हवाओं में पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts