राष्ट्रीय

भारत ने चीनी नागरिकों के लिए टूरिस्ट वीजा किया रद्द, जानें क्या है वजह

एक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी मिली है कि भारत द्वारा चीन के नागरिकों को जारी किए गए पर्यटक वीजा अब वैध नहीं हैं। जिसके बाद भारत ने चीन के नागरिकों को जारी किया टूरिस्ट वीजा रद्द कर दिया है। हालांकि, चीन को लोगों बिजनेस, एम्लॉयमेंट, ऑफिशियल वीजा दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

क्यों लिया ये फैसला ?

जानकारी के अनुसार, 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र कोरोना के चलते चीन से लौट आए थे। उन्हें अब तक वापस चीन लौटने की अनुमति नहीं दी गई है। इसी के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। वहीं चीन ने पाकिस्तान, थाईलैंड और श्रीलंका के छात्रों को लौटने की अनुमति दे दी है। लेकिन भारतीय छात्रों को वेटिंग में रखा है।

ये भी पढ़ें- जम्मू के ललियाना गांव में धमाका, यहां से 12 किमी दूर होनी है PM मोदी की सभा

विदेश मंत्री उठा चुके हैं मुद्दा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने अपनी भारत यात्रा के दौरान अपने समकक्ष वांग यी के साथ इस मुद्दे को उठाया था। लेकिन बीजिंग ने अभी तक जवाब नहीं दिया है। बता दें कि, ब्रिटेन और कनाडा उन देशों में से हैं जिनके नागरिक ई-पर्यटक वीजा पर भारत नहीं जा सकते हैं।

लेकिन उन देशों में भारतीय मिशनों द्वारा जारी नियमित पेपर वीजा पर आ सकते हैं। जापान और अमेरिका के नागरिकों को जारी किए गए वीजा को छोड़कर, 10 साल की वैधता वाले भारतीय पर्यटक वीजा अब मान्य नहीं हैं।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button