इंदौरमध्य प्रदेश

Indore Zoo : इंदौर में सफेद बाघिन रागिनी के तीन शावकों में से एक नहीं आ रहा नजर, जानें क्या हुआ

इंदौर के कमला नेहरू जू में सफेद बाघिन रागिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। सफेद बाघिन रागिनी के तीन शावकों में से काले रंग का एक शावक बुधवार सुबह बाघिन के साथ नहीं दिखा और न ही बाड़े में कहीं नजर आ रहा है।

चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि काले रंग का शावक कहीं नजर नहीं आ रहा। ऐसे में अनुमान है कि उसने दम तोड़ दिया हो। हालांकि अन्य दो शावक बाघिन के साथ नजर आ रहे हैं और वह स्वस्थ हैं। हम दूर से इन पर नजर रख हुए हैं।

तीन रंग के शावकों को दिया था जन्म

गौरतलब है कि शहर के चिड़ियाघर में रविवार को सफेद बाघिन रागिनी ने तीन शावकों को जन्म दिया था। तीनों अलग-अलग रंग के थे। इनमें से एक शावक तीन रंग (सफेद, पीला और काला) का है। चिड़ियाघर प्रबंधन का दावा है कि ऐसे रंग संयोजन का बाघ दुनिया में कही भी नहीं है। ये शावक सुरक्षित है।

सफेद बाघिन को काले बाघ के साथ रखा था

चिड़ियाघर में सफेद बाघिन रागिनी को काले बाघ विक्की के साथ बाड़े में रखा गया था। रागिनी 9 साल जबकि, विक्की 6 साल का है। इन दोनों को ओड़ि‍शा के नंदनकानन से लाया गया था। बाघिन लंबे समय से गर्भवती लग रही थी। कई बार उसे अलग बाड़े में भी रखा गया, लेकिन बच्चों का जन्म ना होने से चिड़ियाघर प्रबंधन को लग रहा था कि यह फाल्स प्रेगनेंसी है। ऐसे में उसे सामान्य बाड़े में ही रखा गया था।

ये भी पढ़ें: Indore Zoo में आए नए मेहमान, तेंदुए के 2 शावकों को धार से रेस्क्यू कर लाया गया

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button