Asia Cup 2024 IND vs SL : विमेंस एशिया कप फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, 8वीं बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्क। विमेंस एशिया कप 2024 का फाइनल मैच आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब तक दोनों ही टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस एशिया कप में दोनों ही टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। भारतीय टीम फाइनल में जीत दर्ज करके रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने की कोशिश करेगी।
मैच डिटेल्स
- टूर्नामेंट- विमेंस एशिया कप, फाइनल
- तारीख- 28 जुलाई
- मैच- भारत Vs श्रीलंका
- टॉस- 2:30 PM, मैच स्टार्ट- 3:00 PM
- स्टेडियम- रंगिरी दांबुला स्टेडियम, श्रीलंका
टूर्नामेंट में भारत ने इन टीमों को दी शिकस्त
भारतीय विमेंस टीम अभी फॉर्म में हैं। पहले मैच में उसने पाकिस्तान को सात विकेट से, दूसरे में UAE को 78 रन से, तीसरे में नेपाल को 82 रन से और सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया। दूसरी ओर, श्रीलंका ने पहले मैच में बांग्लादेश, दूसरे में मलेशिया, तीसरे में थाईलैंड और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया।




















