
हेमंत नागल, इंदौर। इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली मूकबधिर नवविवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। 1 वर्ष पहले ही द्वारकापुरी की रहने वाली पीड़िता का विवाह आष्टा के रहने वाले एक डेयरी व्यवसाय से हुआ था। शादी के बाद ससुराल वाले उसे लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। पीड़िता का 2 माह का गर्भ भी था। विवाद में उसकी की ननद ने गिरवा दिया था। जिसके बाद पीड़िता ने परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
क्या है मामला ?
द्वारकापुरी थाना प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि पिछले वर्ष द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता का विवाह आष्टा के रहने वाले एक डेयरी व्यवसाय से किया गया था। पति-पत्नी दोनों ही मूखबधिर थे। इस कारण से ससुराल वाले उन दोनों को ही कई बार अलग-अलग बातों से परेशान करते थे। ससुराल पक्ष मूकबधिर को इतना अधिक परेशान कर रहा था कि वह इंदौर आकर रहने लगी। वहीं, मायके पक्ष ने कुछ समय बाद उसे समझाइश देकर फिर ससुराल भेज दिया। जहां पर मूकबधिर को 2 माह का गर्भ भी था।
#इंदौर : द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में #मूकबधिर नवविवाहिता के साथ देवर ने किया रेप। शादी के बाद ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे।@MPPoliceDeptt #DeafMute #Woman #MPPolice #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/DvBwFbkehu
— Peoples Samachar (@psamachar1) March 15, 2023
ननद ने करवा दिया गर्भपात
पीड़िता की ननद ने ही उसके 2 माह का गर्भ गिरवाकर उसे फिर से इंदौर भेज दिया और दहेज के लिए भी परेशान करने लगी। घटनाक्रम आष्टा का था। इस कारण पुलिस ने इंदौर में जीरो पर कायमी कर केस को आष्टा पुलिस के हवाले कर दिया है।
ये भी पढ़ें- निकाह, तलाक फिर उसी महिला से दोबारा निकाह और अब युवक ने की दूसरी शादी… जानें पूरा मामला