राष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार का स्टीमर गंगा में जेपी सेतु से टकराया, बड़ा हादसा टला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टीमर शनिवार को गंगा नदी में जेपी सेतु से टकरा गया। बताया जा रहा है कि सीएम को हल्की चोट आई है। इस दौरान उनके स्टीमर पर अफसर भी मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, घटना में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

गंगा घाट का निरीक्षण करने गए थे CM नीतीश

सीएम नीतीश कुमार छठ पूजा के पहले पटना में गंगा के घाटों का निरीक्षण करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनका स्टीमर जेपी पुल के पिलर से टकरा गया। बाद में उन्हें दूसरे स्टीमर से किनारे लाया गया।

गंगा घाट का निरीक्षण करते सीएम नीतीश कुमार

कब है छठ पूजा ?

दिवाली के 6 दिन बाद छठ पूजा का महापर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व की तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। बता दें कि इस बार छठ पूजा 30 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाते हैं। यह पर्व पूरे चार दिनों तक बेहद धूमधाम से लोग मनाते हैं। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। उसके बाद खरना होता है, फिर तीसरे दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और फिर आखिरी दिन सुबह को लोग सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन करते हैं।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button