क्रिकेटखेलताजा खबर

IND vs ENG 4th Test : भारत ने 5 विकेट से जीता रांची टेस्ट, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई; रोहित और गिल के अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने सोमवार को रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इंग्लैंड ने भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह 5 टेस्ट मैच की सीरीज में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है, यानी पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम कर ली है।

ध्रुव जुरेल ने टॉम हार्टले की बॉल पर दो रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा (55) और शुभमन गिल (52*) ने दूसरी इनिंग में अर्धशतक लगाए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने नाबाद 39 रन की पारी खेली। गिल और जुरेल के बीच नाबाद 72 रन की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला गया। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले का आज (26 फरवरी) चौथा दिन था। सोमवार को टीम इंडिया ने 40/0 के स्कोर से चौथे दिन अपनी दूसरी इनिंग आगे बढ़ाई। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 192 रनों का टारगेट दिया था। इससे पहले, इंग्लिश टीम तीसरे दिन के तीसरे सेशन में दूसरी पारी में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी के 46 रन की लीड के आधार पर भारत को 192 रन का टारगेट मिला। इंग्लैंड टीम पहली पारी में 353 और भारतीय टीम 307 रन पर ऑलआउट हुई।

दूसरी पारी में भारतीय टीम का स्कोर बोर्ड

 ख‍िलाड़ी   रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 यशस्वी जायसवाल  37  जो रूट  1-84
 रोहित शर्मा  55  टॉम हार्टले  2-99
 रजत पाटीदार  0  शोएब बशीर  3-100
 रवींद्र जडेजा  4  शोएब बशीर  4-120
 सरफराज खान  0  शोएब बशीर  5-120

रोहित का अर्धशतक

रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 69 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 90 रन है। शुभमन गिल भी क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए अब 102 रन की जरूरत है।

दूसरी पारी में इंग्लैंड टीम का स्कोर बोर्ड (145/10)

 ख‍िलाड़ी   रन  गेंदबाज  विकेट पतन
 बेन डकेट  15  रविचंद्रन अश्विन  1-19
 ओली पोप  0  रविचंद्रन अश्विन  2-19
 जो रूट  11  रविचंद्रन अश्विन  3-65
 जैक क्राउली  60  कुलदीप यादव  4-110
 बेन स्टोक्स  4  कुलदीप यादव  5-120
 जॉनी बेयरस्टो  30  रवींद्र जडेजा  6-120
 टॉम हार्टले  7  कुलदीप यादव  7-133
 ओली रोबिन्सन  0  कुलदीप यादव  8-133
 बेन फोक्स  17  रविचंद्रन अश्विन  9-145
 जेम्स एंडरसन  0  रविचंद्रन अश्विन  10-145

पहली पारी में भारतीय टीम का स्कोर बोर्ड (307/10)

 ख‍िलाड़ी   रन  गेंदबाज व‍िकेट पतन
 रोहित शर्मा  02  जेम्स एंडरसन  1-4
 शुभमन गिल  38  शोएब बशीर  2-86
 रजत पाटीदार  17  शोएब बशीर  3-112
 रवींद्र जडेजा  12  शोएब बशीर  4-130
 यशस्वी जायसवाल  73  शोएब बशीर  5-161
 सरफराज खान  14  टॉम हार्टले  6-171
 रविचंद्रन अश्विन  1  टॉम हार्टले  7-177
 कुलदीप यादव  28  जेम्स एंडरसन  8-253
 आकाश दीप  9  शोएब बशीर  9-293
 ध्रुव जुरेल  90  टॉम हार्टले  10-307

पहली पारी में इंग्लैंड टीम का स्कोर बोर्ड (353/10)

ख‍िलाड़ी  रन  गेंदबाज व‍िकेट पतन
 बेन डकेट  11  आकाश दीप  47-1
 ओली पोप  00  आकाश दीप   47-2
 जैक क्राउली  42  आकाश दीप   57-3
 जॉनी बेयरस्टो  38   रविचंद्रन अश्व‍िन  109-4
 बेन स्टोक्स  03   रवींद्र जडेजा  112-5
 बेन फोक्स  47  मोहम्मद सिराज  225-6
 टॉम हार्टले  13  मोहम्मद सिराज  245-7
 ओली रोब‍िन्सन  58  रवींद्र जडेजा  8-347
  शोएब बशीर  00  रवींद्र जडेजा   9-349
 जेम्स एंडरसन  00  रवींद्र जडेजा  10-353

सीरीज में भारत 2-1 से आगे

राजकोट टेस्ट जीतने के बाद पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। अगर भारत रांची टेस्ट जीता तो टीम पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ घर में लगातार तीसरी सीरीज जीतेगी। इससे पहले टीम कभी इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 सीरीज नहीं जीती है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने अगर रांची में जीत दर्ज की तो टीम सीरीज बराबर कर लेगी। ऐसे में सीरीज का नतीजा धर्मशाला में होने वाले आखिरी टेस्ट से तय होगा।

भारत Vs इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

1st टेस्ट: 25-29 जनवरी, हैदराबाद (इंग्लैंड 28 रनों से जीता)

2nd टेस्ट: 2-6 फरवरी, विशाखापत्तनम  (भारत 106 रनों से जीता)

3rd टेस्ट: 15-19 फरवरी, राजकोट (भारत 434 रनों से जीता)

4th टेस्ट: 23-27 फरवरी, रांची

5th टेस्ट: 7-11 मार्च, धर्मशाला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

इंग्लैंड – बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिनसन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test : तीसरे दिन का खेल समाप्त, स्टंप्स तक स्कोर 40/0; भारत अब जीत से 152 रन दूर

संबंधित खबरें...

Back to top button