Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मैट्रिमोनियल साइट्स से ठगी का बढ़ता ट्रेंड, हर माह दर्जनभर मामले, अवसाद का शिकार भी हो रहे पीड़ित

शादी का मामला होने के कारण साइबर एक्सपर्ट की ली जा रही मदद
Follow on Google News
मैट्रिमोनियल साइट्स से ठगी का बढ़ता ट्रेंड, हर माह दर्जनभर मामले, अवसाद का शिकार भी हो रहे पीड़ित

पल्लवी वाघेला-भोपाल। मैट्रिमोनियल साइट पर खुद के या किसी अपने के लिए रिश्ता खोज रहे हैं तो सतर्क रहें। राजधानी में मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मुश्किल यह है कि शादी की उम्र और विवाद से बचने अधिकांश पीड़ित पुलिस के पास जाने से बचते हैं। वहीं, साइबर एक्सपर्ट के पास हर माह दस से बारह मामले पहुंच रहे हैं। फ्रॉड के डर से लोग प्रतिष्ठित साइट्स पर ही रिश्ते तलाशते हैं, लेकिन अनेक मामलों में वह भी साइबर ठगी से बच नहीं पाए हैं।

साइबर एक्सपर्ट अक्षत वाजपेयी के मुताबिक ठगी का शिकार होने वालों में युवतियों की संख्या अधिक है। लड़की को मेट्रिमोनियल साइट पर किसी लड़के की प्रोफाइल पसंद आती है। लड़के का पैकेज और वो खुद आकर्षक नजर आता है। बातचीत शादी तक पहुंचती है। अचानक लड़का एक दिन किसी इमरजेंसी का हवाला देकर पैसे मांगता है। लड़की या परिवार, विश्वास कर पैसे ट्रांसफर करता है। बाद में लड़की और परिवार को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं।

पांच लाख ट्रांसफर करा लिए

केस-1: मैट्रिमोनियल पर लड़के द्वारा दिए ऑफिस नंबर पर पता करने पर पुष्टि हुई कि वह अच्छा पैकेज पाता है। बातें होने लगी। एक दिन लड़के ने लड़की से कहा कि तुमसे बात करते-करते बैलेंस शीट में ब्गड़बड़ हो गई। अब तत्काल आठ लाख रुपए भरने है। उसने पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। तब से लड़का गायब है।

मेडिकल इमरजेंसी बताई

केस-2: युवक को वेबसाइट पर लड़की और परिवार अच्छा लगा। परिवार वालों की भी दो मुलाकातें हुई। दिल्ली निवासी लड़की ने फोन पर पापा की मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।

पुलिस का सुझाव

साइट्स में प्रोफाइल फाइनल करने के बाद उस शख्स की छानबीन जरूर करें। कोई रिश्ते के नाम पर पैसा मांगता है,तो आपके कान खड़े हो जाने चाहिए। परिचित है, तब भी सुनिश्चित करने के बाद ही पैसा दें कि क्या वाकई जो बात उसने बताई है वो सही है? फ्रॉड का शिकार होने पर पुलिस की मदद लें।

अवसाद लेता है घेर

ठगी के पीड़ित अक्सर अवसाद का शिकार हो जाते हैं। हमारे पास मैट्रिमोनियल फ्रॉड के मामले भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में यह साइबर फ्रॉड उन्हें तोड़कर रख देता है। -दिव्या दुबे मिश्रा, मनोवैज्ञानिक

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts