राष्ट्रीय

GOA Elections : 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित, इस दिन यहां पर मतदान होगा

गोवा सरकार ने 14 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। बता दें कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह अवकाश सवैतनिक होगा।

‘सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि अगर गोवा में उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो सरकारी कोष से 500 करोड़ रुपए रोजगार सृजन के लिए जारी किए जाएंगे और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गोवा के नुवेम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने यह भी कहा कि सरकारी नौकरियों के आवंटन में होने वाले ‘घोटालों’पर लगाम लगाने के लिए एक कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया जाएगा।

‘TMC-AAP दल-बदलुओं की पार्टी’

गोवा में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) और आम आदमी पार्टी (AAP) को दल-बदलुओं की पार्टी करार दिया है। उन्होंने ये भी कहा है कि TMC और AAP के जीतने की संभावना नहीं है, लेकिन वे गैर-भाजपा मतों को विभाजित कर रही हैं। नुवेम विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा कि मतदाताओं को AAP या TMC का समर्थन कर अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए, इसके बजाय उन्हें ‘नोटा’का विकल्प चुनना चाहिए।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button