MP में 24 घंटे में 21 संक्रमित मिले, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 181
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इंदौर में सबसे ज्यादा 10 संक्रमित मिले हैं। भोपाल में 6 और सागर में 3 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 181 पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें : जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया टली, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद निर्वाचन आयोग का फैसला











