इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

Indore News : सरफराज मेनन को लेकर NIA ने जारी किया अलर्ट, आरोपी के मुंबई में होने की आशंका

इंदौर के रहने वाले सरफराज मेनन को लेकर NIA ने अलर्ट जारी किया है। सरफराज ने पाकिस्तान, चीन और हांगकांग में ट्रेनिंग ली है। सरफराज के मुंबई में होने की आशंका बताई जा रही है। कुछ समय पहले सरफराज को चंदन नगर थाना के ग्रीन पार्क कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा था। एनआईए द्वारा देशभर में अलर्ट जारी किया है। इंदौर पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

इंदौर पुलिस को भी किया अलर्ट

सूत्रों की माने तो ट्रेनिंग लेकर सरफराज मिलन देश में बड़ा हमला करने की फिराक में घूम रहा है। NIA ने सरफराज का पासपोर्ट ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड की कॉपी मुंबई पुलिस को भेजी है। सूचना पर इंदौर पुलिस द्वारा तुरंत सरफराज से घर का पता भी लगाया जा रहा है।

मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी है। वहीं सरफराज मेनन इंदौर के मालवा अंचल का रहने वाला बताया जा रहा है। कुछ समय पहले सरफराज मेनन को इंदौर के चंदन नगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।

कुछ दिन पहले मिला था धमकी भरा ई-मेल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 3 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का ई-मेल मिला था, जिसमें तालिबान का सदस्य होने का दावा किया गया था, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई थी। NIA ने मुंबई पुलिस के साथ मामले की संयुक्त जांच शुरू की है।

सूत्रों के मुताबिक NIA की ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल मिला था, जिसमें शहर में आतंकी हमले की धमकी दी गई थी। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को तालिबानी बताया और दावा किया कि यह तालिबान के एक प्रमुख नेता सिराजुद्दीन हक्कानी के आदेश पर होने जा रहा था।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button