PlayBreaking News

गुना में ओवरटेक की जल्दबाजी ने ली दंपति की जान :कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 4 साल का बच्चा बुरी तरह जख्मी

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही कुंभराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।
Follow on Google News
कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 4 साल का बच्चा बुरी तरह जख्मी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और 4 साल का बच्चा घायल हो गए। हादसा कुंभराज थाना क्षेत्र के कुंभराज-मोहनपुर मार्ग पर हुआ, जहां ट्रैक्टर, कार और दो मोटरसाइकिलों की टक्कर से अफरा-तफरी मच गई।

     

    कार का टायर फटा, 2 बाइकसवार भी गिरे

    जानकारी के मुताबिक सड़क संकरी होने के बावजूद कार चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से टकरा गई।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार का टायर फट गया और ट्रैक्टर भी अनियंत्रित हो गया। उसी समय सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलें भी ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते तीन वाहनों की भिड़ंत से बड़ा हादसा हो गया।

    यह भी पढ़ें: MP News : भोपाल के एमपी नगर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक, बिल्डिंग में भरा धुआं

    ओवरटेक की जल्दी से दंपति की मौत

    इस दुर्घटना में बाइक सवार कैलाश सिंह (58) और उनकी पत्नी बदी बाई (55), निवासी बड़ौद, की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पति-पत्नी की अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर फैल गई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

    4 साल के नाती का इलाज जारी

    हादसे के समय दंपति के साथ उनका 4 साल का नाती आशीष मैथिल भी मौजूद था, जो घायल हो गया। उसे तुरंत कुंभराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गुना रेफर किया गया है।

    यह भी पढ़ें: देवास में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट : 2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत, कार को वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे

    जांच में जुटी कुंभराज थाना पुलिस

    हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सूचना मिलते ही कुंभराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। थाना प्रभारी पंकज त्यागी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होना सामने आया है।

     

    Breaking News

    पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts