Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास में दर्दनाक रोड एक्सीडेंट :2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत, कार को वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे

जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल गेहलोत ने बताया कि हादसे में कुल चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत, कार को वाहन ने पीछे से मारी टक्कर, तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में भोपाल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे नेवरी फाटा के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि तीनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    तेज टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार

    जानकारी के मुताबिक, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवीं के लिए सोनकच्छ से अपने गांव लौट रहे थे। तभी नेवरी फाटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    यह भी पढ़ें: देवास में बड़ा एक्शन: वित्तीय गड़बड़ियों पर जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित

    तीन युवकों की मौत, 2 सगे भाई थे

    इस हादसे में मोहित नागर (22), शुभम नागर (24) और प्रदीप नागर (20) की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें शुभम और प्रदीप सगे भाई थे। तीनों युवक किसान परिवार से थे और आपस में रिश्तेदार भी थे। उनकी अचानक मौत से गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों ने रिश्तेदारों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है।

    एक युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    हादसे में सचिन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है हालांकि हादसे के वक्त अन्य वाहन चालक नशे की हालत में था या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

    और भी खबरें: सूने घर में बड़ी चोरी ! 10 तोला सोना, 1 किलो चांदी और नकदी ले उड़े चोर; CCTV में कैद वारदात

    तेरहवीं के कार्यक्रम से लौट रहे थे

    परिजनों के अनुसार, सभी युवक अपने दादाजी की तेरहवीं के लिए सामान लेने सोनकच्छ गए थे। रविवार को कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार मोहित चला रहा था और गाड़ी भी उसी की थी।

    Breaking News

    डॉक्टर ने दी जानकारी

    जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल गेहलोत ने बताया कि हादसे में कुल चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts