Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News :भोपाल के एमपी नगर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक, बिल्डिंग में भरा धुआं

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में रविवार को ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से धमाका हो गया। इस वजह से ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार कुछ ही देर में जल गई। इसके साथ ही पास की एक बिल्डिंग में धुआं ही धुआं हो गया।
भोपाल के एमपी नगर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट, फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक, बिल्डिंग में भरा धुआं
प्रतीकात्मक चित्र
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में रविवार सुबह ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। हादसे में पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार चंद मिनटों में आग की लपटों में घिर गई, जबकि नजदीकी बिल्डिंग में धुआं भरने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 10:35 बजे ट्रांसफॉर्मर में पहले स्पार्किंग हुई, जिसके बाद तेज धमाका हुआ। ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैल गई और उसकी चपेट में पास खड़ी फार्चूनर कार आ गई। आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

    बिल्डिंग तक पहुंचीं लपटें

    कार ट्रांसफॉर्मर के बेहद करीब और बिल्डिंग से सटी खड़ी थी। आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गईं, जिससे मुख्य गेट जल गया और पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। हालांकि समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया।

    फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुल बोगदा और माता मंदिर फायर स्टेशन से आई दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

    वीआईपी नाम की कार होने की चर्चा

    बताया जा रहा है कि जली हुई फॉर्च्यूनर पर औबेदुल्लागंज जनपद अध्यक्ष के नाम की तख्ती लगी थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। कार सेकेंड हैंड बताई जा रही है, जिसकी कीमत करीब 18 लाख रुपए आंकी गई है।

    पुलिस और बिजली कंपनी जांच में जुटी

    थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। बिजली कंपनी की टीम ने ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत शुरू कर दी है और घटना की जांच जारी है।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts