Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG :बालोद में नामकरण कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसा, ग्रामीणों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 महिलाओं की मौत

घटना की सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ, हालांकि पुलिस द्वारा अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।
बालोद में नामकरण कार्यक्रम से लौटते वक्त हादसा, ग्रामीणों की पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 महिलाओं की मौत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालोद। बालोद में छट्ठी (नामकरण) कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन मंगचुवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत कुल 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    कार्यक्रम से लौटते समय दर्दनाक हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोटाटोला थाना क्षेत्र के पददेटोला गांव से महिलाएं और बच्चे पिकअप वाहन में सवार होकर खड़बत्तर गांव छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मंगचुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरमरा गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    दो महिलाओं की अस्पताल पहुंचते ही मौत

    इस हादसे में मानबाई (65 वर्ष), पति बिदराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदनी बाई कड़ियाम (40 वर्ष) ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। दोनों महिलाओं की मौत से गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। कई रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी गई है। साथ ही स्थानीय लोग भी मृतकों के गर पहुंच रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: रायपुर: वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 2 युवतियां गिरफ्तार

    18 घायल, 2 बच्चे भी शामिल

    पिकअप में कुल लगभग 20 लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत और 18 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो छोटे बच्चे और वाहन चालक भी शामिल हैं। कई घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टर्स की पूरी टीम हालात पर पर नजर बनाए हुए हैं। 

    घायलों का इलाज जारी

    घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को राजनांदगांव हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है हालांकि उनकी हेल्थ पर फिलहाल कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है।

    जांच में जुटी मंगचुवा पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही मंगचुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ, हालांकि पुलिस द्वारा अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

    यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और सुरक्षा उपायों की अनदेखी कितनी घातक साबित हो सकती है। जरूरत है कि ऐसे वाहनों में यात्रा करते समय सावधानी बरती जाए और प्रशासन भी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts