बॉलीवुडमनोरंजन

Sonam Kapoor और आनंद आहूजा के घर गूंजी किलकारी, अनिल कपूर बने नाना

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन गई हैं। सोनम कपूर ने बेबी ब्वॉय को जो जन्म दिया है। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्म के बारे में जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के एक निजी अस्पताल में सोनम की डिलीवरी हुई। फैन्स सोनम कपूर के बेटे के इस दुनिया में आने की खुशियां मना रहे हैं।

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इंस्ट्राग्राम पर एक स्टेटमेंट शेयर किया है। इसमें लिखा है- 20.08.2022 को हमने अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद, जिन्होंने इस जर्नी में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है।

सोनम ने साल 2018 में की थी शादी

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स समेत सोनम के फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे होंगे। ये फिल्म 2011 में आई कोरियन फिल्म ‘ब्लाइंड’ की रीमेक है।

ये भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं Sonam Kapoor, बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

बेबी बंप के साथ कराया था फोटोशूट

सोनम और आनंद ने इसी साल मार्च में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया था जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सोनम ने इसके साथ लिखा था, ‘हम चार हाथों से तुम्हें पालने के लिए अपना बेस्ट देंगे। दो दिल। जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम तुम्हारा स्वागत करने को बेचैन हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रांस्पेरेंट काफ्तान में Sonam Kapoor ने फ्लॉन्ट किया Baby Bump, PICS देखकर कहेंगे WOW!

मनोरंजन जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button