क्रिकेटखेलताजा खबर

ICC World Cup 2023 Schedule : वर्ल्ड कप का नया शेड्यूल जारी, 9 मैचों में हुए बदलाव, 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान में होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की मेजबानी में इसी साल 5 अक्टूबर को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होना है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को इसका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत भारत-पाकिस्तान मैच समेत 9 मुकाबलों की तारीखों में बदलाव हुए हैं। अब 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।

ICC ने इन मैचों का बदला शेड्यूल

अपडेट शेड्यूल के बाद पाकिस्तान और इंग्लैंड के 3-3 मैच का कार्यक्रम बदला (तारीख या समय) गया है। भारत के दो मुकाबलों की तारीख बदली गई है। नीदरलैंड के खिलाफ 11 नवंबर को होने वाले भारत के अंतिम लीग मैच का भी कार्यक्रम बदला गया है और अब यह बेंगलुरू में 12 नवंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान के खिलाफ नई दिल्ली में 14 अक्टूबर को होने वाला इंग्लैंड का मैच अब 24 घंटे बाद 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को पर्याप्त समय देने के लिए श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 11 अक्टूबर को होने वाला उसका मैच अब 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसी दिन इंग्लैंड को धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात्रि मैच खेलना था, लेकिन अब यह मैच सुबह साढ़े 10 बजे से खेला जाएगा। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच अब 12 नवंबर की जगह 11 नवंबर को खेला जाएगा। बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में 14 अक्टूबर को दिन में होने वाला न्यूजीलैंड का मैच अब 13 अक्टूबर को खेला जाएगा और यह दिन-रात्रि मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम अब लखनऊ में एक दिन पहले 12 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। किसी भी मैच के स्थल में बदलाव नहीं किया गया है।


इन 9 मैचों में हुए बदलाव

  • इंग्लैंड Vs बांग्लादेशः 10 अक्टूबर- सुबह 10.30 बजे से
  • पाकिस्तान Vs श्रीलंका: 10 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • ऑस्ट्रेलिया Vs साउथ अफ्रीकाः 12 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • न्यूजीलैंड Vs बांग्लादेशः 13 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • भारत Vs पाकिस्तानः 14 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • इंग्लैंड Vs अफगानिस्तानः 15 अक्टूबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • ऑस्ट्रेलिया Vs बांग्लादेश: 11 नवंबर- सुबह 10.30 बजे से
  • इंग्लैंड Vs पाकिस्तान: 11 नवंबर- दोपहर 2.00 बजे से
  • भारत Vs नीदरलैंड्स: 12 नवंबर- दोपहर 2.00 बजे से

टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

  • 8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई
  • 11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान दिल्ली
  • 14 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे
  • 22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
  • 2 नवंबर vs श्रीलंका, मुंबई
  • 5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
  • 12 नवंबर vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

संबंधित खबरें...

Back to top button