ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

फिर चर्चा में IAS नियाज खान की नसीहत, गो-रक्षक बनें, जबरन धर्म न बदलवाएं और ब्राह्मणों का करें सम्मान

भोपाल। मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज खान एक बार फिर ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए है। इस बार उन्होंने मुसलमानों को गोरक्षा की सलाह दी है। चर्चित पुस्तक ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ के लेखक ने दमोह के स्कूल में धर्मांतरण और टेरर फंडिंग के खुलासों के बीच ट्वीट कर मुस्लिमों से धर्म परिवर्तन का विरोध करने और ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखने की अपील की है।

हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें : नियाज खान

आईएएस नियाज खान ने ने ट्वीट कर लिखा- मुस्लिम भाई भी गो रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें। किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें।

दरअसल, इस बयान को दमोह के गंगा-जमुना स्कूल में सामने आई धर्मांतरण की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। नियाज खान वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है : नियाज खान

गौरतलब है कि आईएएस नियाज खान लेखक भी हैं। वे 8 किताबें प्रकाशित हो चुके हैं। हाल ही में वे ब्राह्मणों पर ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ नाम की किताब लिख चुके हैं। जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के बारे में कई अहम बातें लिखी हैं। ब्राह्मण का सुपर ब्रेन होता है। उन्हें हर फील्ड में बौद्धिक नेतृत्व दे दिया जाए, सलाहकार बनाया जाए तो देश के भीतर चीजें बेहतर हो सकती हैं। क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। चार महीने पहले मार्केट में आई इस किताब में उन्होंने लिखा कि जब-जब सड़क पर चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण नंगे पांव निकलता है तो वह साक्षात भगवान का रूप होता है।

अधिकतर ब्राह्मण मेरी पुस्तक के साथ हैं : नियाज खान

बता दें कि 7 जून को नियाज खान ने अपने ट्वीट में लिखा- मेरे हर इंटरव्यू में या मेरे ब्राह्मणों की श्रेष्ठता पर किए गए ट्वीट पर चार पांच प्रतिशत ब्राह्मण मेरा विरोध करते हैं। यहां तक कि अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं, पर खुशी की बात यह है पूरे देश के अधिकतर ब्राह्मण मेरी पुस्तक के साथ हैं। जो मेरे से नाराज हैं मैं कारण समझ नहीं पाया।

सरकार ने दिया था नोटिस

विवादों में रहने वाले नियाज खान सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर किए गए ट्वीट को लेकर चर्चा और विवादों में रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर कहा था कि मुसलमानों की हत्या दिखाने के लिए भी फिल्म बनें। वहीं, फिल्म के डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से उन्होंने प्रधानमंत्री को बोलकर जम्मू कश्मीर में पोस्टिंग दिलाने की भी बात कही थी। इस पर सरकार ने उनको कारण बताओं नोटिस भी जारी किया था। आईएएस नियाज खान अपने बयान और किताबों को लेकर अधिकतर चर्चा में रहते हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button