अंतर्राष्ट्रीयभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

सुकेश चंद्रशेखर का बड़ा दावा: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बोला- अगला नंबर केजरीवाल का है

नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किए जाने पर सुकेश ने बड़ा बयान दिया। सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि, ‘सत्य की जीत हुई है अब अगली बारी अरविंद केजरीवाल की है। केजरीवाल वजीर है, एक-एक का पर्दाफाश करूंगा। इस केस में अभी और गिरफ्तारियां होंगी। अगली गिरफ्तारी अरविंद केजरीवाल की होगी। शराब नीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’

अन्य खबरें भी पढ़ें…

भोपाल: नगरीय प्रशासन विभाग में 94 कर्मचारियों के ट्रांसफर

भोपाल। MP नगरीय प्रशासन विभाग ने 94 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें सहायक ग्रेड-2 और 3 के कर्मचारी शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट

रिटायर्ड अग्निवीरों को BSF भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने रिटायर्ड अग्निवीरों के लिए बड़ी घोषणा की है। केंद्र सरकार ने रिटायर्ड अग्निवीरों के लिए BSF में 10% रिजर्वेशन की घोषणा की है। अग्निवीरों को अपर एज लिमिट में भी छूट देने का फैसला किया गया है। ये छूट इस बात पर निर्भर करेगी कि अग्निवीर पहले बैच का हिस्सा हैं या बाद के बैचों का। गृह मंत्रालय ने इस बारे में छह मार्च को एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया था।

पंजाब की फिरोजपुर बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 48 घंटे के अंदर तीसरे घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास से इसे गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान पाकिस्तान के खैबर जिले के निवासी के रूप में हुई है।

बीएसएफ ने गुरुवार दोपहर पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को भी गिरफ्तार किया था। उसकी पहचान पाकिस्तान में सियालकोट जिले के निवासी आमिर रजा के रूप में हुई थी। इंटरनेशनल बॉर्डर के पास पंजाब के अमृतसर सेक्टर में राजाताल सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 144 बटालियन के जवानों ने भी 8-9 मार्च की दरमियानी रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को रोका था। घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसने  बांग्लादेशी नागरिक के रूप में अपनी पहचान बताई थी।

मध्य प्रदेश: मुख्यालय में पदस्थ आईपीएस अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन ने आज मुख्यालय में पदस्थ एक आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है। गृह विभाग ने शुक्रवार 10 मार्च को तबादला आदेश जारी किया। गृह विभाग के सचिव रवीन्द्र सिंह के हस्ताक्षर से जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि पुलिस मुख्यालय में बतौर विशेष पुलिस महानिदेशक पदस्थ 1989 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी राजेश चावला को संचालक लोक अभियोजन संचालनालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

IRCTC घोटाला मामले में RJD के पूर्व विधायक अबु दोजाना के घर ED की छापेमारी

पटना। IRCTC घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के मामले में ED ने पटना में 15 ठिकानों पर छापा मारा है। इसमें RJD के पूर्व विधायक सैयद अबु दोजाना का फुलवारीशरीफ वाला घर भी शामिल है। इसी घोटाले के सिलसिले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित 14 आरोपियों को बीते माह समन जारी किया था। इन्हें 15 मार्च को कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

बता दें कि दोजाना, लालू के करीबी हैं। इनकी कंपनी ही पटना में मॉल बनवा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालू की बेटियों के घर पर भी छापा मारा गया है।

इजराइल के तेल अवीव में फायरिंग, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

इमेज सोर्स- सोशल मीडिया

इजराइल के तेल अवीव शहर में एक बंदूकधारी ने गुरुवार देर रात राह चलते लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के कारण 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इजराइल सरकार ने इसे आतंकवादी हमला बताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग के बाद पुलिस ने शूटर को मौके पर ही मार गिराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक आतंकवादी समूह हमास ने 23 वर्षीय सूट को अपना सदस्य बताया है।

अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार आया भूकंप

काबुल। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र फैजाबाद के पास बताया जा रहा है। इससे पहले 9 मार्च की सुबह 7 बजकर 06 मिनट पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई थी। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था। दोनों बार आए भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

संबंधित खबरें...

Back to top button