
चीन के हेनान प्रांत में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निजी कंपनी के प्लांट में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं, जबकि 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना अन्यांग शहर के कारखाने में हुई। आग के पीछे किसी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
भारी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
जानकारी के मुताबिक, आग चीनी समय के मुताबिक सोमवार शाम को 4 बजकर 22 मिनट पर लगी थी। इस पर रात को करीब 11 बजे काबू पा लिया गया था। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को कई घंटों तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग वेनफेंग जिले के कैक्सिंडा ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड में लगी, जो आन्यांग शहर का हाई-टेक जोन है।
#चीन के हेनान प्रांत में फैक्ट्री में लगी भीषण #आग, 38 लोगों की मौत#China #Henan #FireInFactory #PeoplesUpdate pic.twitter.com/YKPWGOLfLC
— Peoples Samachar (@psamachar1) November 22, 2022
कैसे लगी आग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
2015 में हुआ था खतरनाक विस्फोट
इससे पहले मार्च 2019 में शंघाई से 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यानचेंग में एक रासायनिक कारखाने में विस्फोट हुआ था। हादसे में 78 लोग मारे गए थे और कई घर तबाह हुए थे। 2015 में उत्तरी बंदरगाह शहर तिआंजिन में एक रासायनिक गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में 170 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 700 अन्य घायल हुए थे।