Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों को ड्यूटी के दौरान मिलेगा फ्री नाश्ता और भोजन, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

भोपाल। मप्र में अब पुलिसकर्मियों की तरह ही होमगार्ड को भी ड्यूटी के दौरान नाश्‍ता-भोजन के लिए भत्ता मिलेगा। पुलिस और होमगार्ड के जवानों में असमानता मिटाने के लिए यह फैसला किया गया है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस निर्णय के बारे में जानकारी दी। होमगार्ड जवानों के साथ-साथ एसडीईआरएफ कर्मियों को भी यह सुविधा मिलेगी। https://twitter.com/drnarottammisra/status/1465920575226871888

मप्र 12 हजार से अधिक होमगार्ड जवान हैं

गृहमंत्री मिश्रा ने बताया कि होमगार्ड भी पुलिस कर्मचारियों की तरह ही पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ ड्यूटी करते हैं। उनके साथ समानता का व्यवहार हो, इसके लिए गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में 25-25 लाख रुपए का प्रविधान किया जा रहा है। गृह विभाग ने इस व्यवस्था को लागू करने के संबंध में आदेश का प्रारुप भी तैयार कर लिया है। बता दें कि प्रदेश में 12 हजार से अधिक होमगार्ड जवान हैं।

गृहमंत्री ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा सरकार के एक हफ्ते पूर्व कोरोना गाइडलाइन संबंधी प्रतिबंध हटाने के फैसले पर सवाल उठाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में घर बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमलनाथ जी को कोई भी सवाल उठाने से पहले जरा जमीनी हकीकत का भी पता कर लेना चाहिए। सरकार लोगों के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेती है। ये भी पढ़े: सागर में कार्ड गैलरी के गोदाम में लगी भीषण आग : आगजनी में हुआ करोड़ों का नुकसान
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts