ताजा खबरधर्मलाइफस्टाइल

Holi Celebration 2024 : दुनिया के इन देशों में धूम-धाम से मनाया जाता है रंगों का त्योहार, कीचड़ या कलर नहीं… ये है होली मनाने का यूनिक तरीका

Holi 2024। होली रंगों और खुशी का त्योहार है। इस त्योहार को जिंदगी में रंगों भरी खुशियों से जोड़ा जाता है। इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को कलर लगाते हैं और इसे सेलिब्रेट करते हैं। खासतौर पर उत्तर भारत में होली को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल की होली 24 मार्च को होलिका दहन के बाद 25 मार्च को खेली जाएगी। लेकिन क्या आपको पता है कि होली को न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानते हैं विदेशों में होली खेलने वाले के खास तरीकों को।

holi in korea

बोर्यौंग में मड फेस्टिवल इन दक्षिण कोरिया

बोर्यॉन्ग शहर दक्षिण कोरिया के चुंगचेओंगनाम प्रांत में स्थित है। यहां होली के त्योहार में लोग रंगों से नहीं बल्कि मिट्टी से खेलते हैं। बोर्यौंग में यह मड फेस्टिवल मिट्टी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। लेकिन धीरे-धीरे यह दुनिया के प्रसिद्ध होली खेल के रूप में जाना जाने लगा।

holi in spain

ला टोमैटिना इन स्पेन

फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में आपने ला टोमाटिना का दृश्य जरूर देखा होगा। जिसमें होली को एक अलग रूप में खेलते हुए दिखाया गया है। यहां पानी से भरे गुब्बारे नहीं बल्कि एक-दूसरे पर टमाटर फेंके जाते हैं। यह त्योहार हर साल स्पेन के बिनोल के वैलेंसियन शहर में आयोजित किया जाता है। यह खुशी और मनोरंजन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

holi in austraila

चिनचिला तरबूज फेस्टिवल इन ऑस्ट्रेलिया

चिनचिला तरबूज फेस्टिवल हर दूसरे साल में ऑस्ट्रेलिया के चिनचिला शहर में मनाया जाता है। इसमें तरबूज की थीम पर फेस्टीवल को आयोजित किया जाता है।

holi in north spain

हारो वाइन फेस्टिवल इन नॉर्थ स्पेन

हारो वाइन एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग एक दूसरे पर वाइन उछालते हैं। इसमें लोगों को वाइन में भिगोया जाता है। यह नॉर्थ स्पेन के ला रियोजा क्षेत्र के हारो शहर में सेंट पीटर्स डे पर आयोजित किया जाता है। इसलिए स्पेनिश सरकार ने इसे राष्ट्रीय उत्सव घोषित कर दिया है।

holi in soncrogon

सोंगक्रान फेस्टिवल

सोंगक्रान दुनिया में होली जैसा सबसे दिलचस्प त्योहार माना जाता है। इसमें लोग एक दूसरे पर बर्फ का ठंडा पानी फेंकते हैं और बेज रंग का पेस्ट लगाते हैं। यह त्योहार थाईलैंड के न्यू ईयर के तौर पर मनाया जाता है।

holi in italy

बैटल ऑफ ऑरेंज इन इटली

बैटल ऑफ ऑरेंज त्योहार में संतरे से होली खेली जाती है। इटली शहर में मनाए जाने वाले इस त्योहार में लोग एक दूसरे पर संतरा फेंकते हैं।

holi in mayanamr

म्यांमार में होली

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में भी होली मनाई जाती है। म्यांमार में नए साल के मौके पर यह त्योहार मनाया जाता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे पर रंग और पानी की बौछार करते हैं। नेपाल में होली का त्योहार भारत की तरह ही मनाया जाता है। यहां भी लोग गुब्बारे में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंकते हैं।

holi in sri lanka

श्रीलंका

श्रीलंका में तो भारत की तरह ही होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां लोग एक-दूसरे पर पिचकारियों से पानी फेंकते हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button