
देशभर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। पिछले एक हफ्ते से भारत में हर दिन एक लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन इस डर को और बढ़ा रहा है। इस बीच कोरोना संक्रमण ने देश के कई दिग्गज हस्तियों से लेकर कई बड़े नेताओं को अपना निशाना बना लिया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर से लेकर कई राज्यों के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम समेत केंद्रीय मंत्री कोरोना की चपेट में आए हैं।

ये CM और डिप्टी CM संक्रमित
- नीतीश कुमार, सीएम, बिहार
- बसवराज बोम्मई, सीएम, कर्नाटक
- अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली (अब रिकवर हो चुके हैं)
- रेणु देवी, डिप्टी सीएम, बिहार
- तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम, बिहार
- मनोहर अजगांवकर, डिप्टी सीएम, गोवा
- दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा

इन केंद्रीय मंत्रियों को हुआ कोरोना
- नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री
- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
- अजय भट्ट, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री
- महेन्द्र नाथ पाण्डेय, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री (अब रिकवर हुए)
- भारती पवार, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री
- अश्वनी चौबे, केंद्रीय उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री

BJP के ये दिग्गज नेता संक्रमित
- जेपी नड्डा, राष्ट्रीय अध्यक्ष
- मनोज तिवारी, सांसद
- वरुण गांधी, सांसद
- राधा मोहन सिंह, प्रभारी यूपी भाजपा
- खुशबू सुंदर, दक्षिण की अभिनेत्री और भाजपा नेता
- पंकजा मुंडे, भाजपा नेता

संक्रमण की चपेट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
- रणदीप सुरजेवाला, राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता, कांग्रेस
- दीपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद

MP, CG और पंजाब के मंत्री भी संक्रमित
- गोविंद सिंह राजपूत, राजस्व एवं परिवहन मंत्री, मध्य प्रदेश
- टीएस सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़
- राणा गुरजीत सिंह, मंत्री पंजाब

महाराष्ट्र के मंत्री और सांसद संक्रमित
- सुप्रिया सुले, एनसीपी सांसद
- अरविंद सांवत, शिवसेना सांसद, साउथ मुंबई
- राजन विचारे, शिवसेना सांसद, ठाणे
- एकनाथ शिंदे, नगर विकास मंत्री, महाराष्ट्र
- बालासाहब थोराट, राजस्व मंत्री, महाराष्ट्र
- वर्षा गायकवाड, शिक्षा मंत्री, महाराष्ट्र
- यशोमति ठाकुर, महिला बाल कल्याण मंत्री, महाराष्ट्र

बिहार के मंत्री और नेता को हुआ कोरोना
- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जेडीयू
- जीतनराम मांझी, पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार
- अशोक चौधरी, कैबिनेट मंत्री, बिहार
- सुनील कुमार, कैबिनेट मंत्री, बिहार

पश्चिम बंगाल में नेता हुए संक्रमित
- डेरेक ओ ब्रायन, टीएमसी नेता
- बाबुल सुप्रियो, पूर्व केंद्रीय मंत्री व टीएमसी नेता
- कुणाल घोष, टीएमसी प्रवक्ता

सपा की पूर्व सांसद संक्रमित
- सपा की पूर्व सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना पॉजिटिव हैं।