अन्यताजा खबरलाइफस्टाइलस्वास्थ्य

Holi 2024 Safety Tips : होली खेलते समय हो जाएं सावधान… कहीं रंग छीन न लें आंखों की रोशनी, ऐसे रखें खयाल

Holi 2024। होली रंगों का, प्रेम का और उमंगो का त्यौहार है। होली का नाम सुनते ही मन आनंद और उल्लास से भर जाता है। इस त्यौहार में बच्चे हों या बुजुर्ग, स्त्री हो या पुरुष सभी मिलजुल कर उत्साह एवं उल्लास से मनाते हैं। लेकिन इस पावन त्यौहार को मनाते हुए आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानी बरतना जरूरी है, ध्यान न देने पर आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी हो सकता है। इसी वजह से हम आपके लिए लाए हैं विशेषज्ञ की कुछ खास टिप्स जिससे आप होली पर अपनी आंखों को कलर से बचा सकते हैं।

आखों के लिए हो जाएं सावधान

होली के पावन त्यौहार को मनाते समय आंखों की सुरक्षा के लिए कुछ सावधानी लेना जरूरी है यदि ध्यान न दिया जाए तो आंखों की रोशनी जाने का खतरा हो सकता है। होली पार्टियों में भले ही हम ऑर्गेनिक कलर का इस्तेमाल कर लें, लेकिन कई बार कुछ रंग मिलावटी भी होते हैं और इन रंगों में कई बार कांच का पाउडर, केमिकल और जहरीले पदार्थ का उपयोग होता है। इससे हमारी स्किन को भी नुकसान हो सकता है लेकिन आंखों का आप सोच भी नहीं सकते।

विजन केयर एंड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ. गजेंद्र चावला बताएंगे कि होली खेलते समय अपनी आंखों को बचाने के लिए आपको किन-किन सावधानियों को बरतना जरूरी है।

रंगों से होने वाले दुष्प्रभाव

  • रंगों से आंख लाल होना, पानी आना, दर्द होना (एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस)
  • ऑयल पेंट अथवा पेस्ट से पुतली (कॉर्निया) सफेद होना।
  • गुब्बारे की चोट से आंख का फट जाना।
  • रंगों में मिले केमिकल द्वारा कॉन्टैक्ट लेंस से पुतली (कॉर्निया) पर घाव हो जाना।

आखों को कलर से कैसे बचाएं

  • आंखों में कलर जाने के बाद उसे साफ पानी से धोएं।
  • चेहरे को साफ करने के लिए आप क्लींजिंग मिल्क एवं नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • सनग्लासेस पहनें, जिससे आपकी आंखों को प्रोटेक्शन मिले और उनमें कलर न जाए।
  • होली खेलने के लिए इको फ्रेंडली एवं जैविक रंगों का ही उपयोग करें।

होली खेलते समय क्या न करें

  • अगर आपकी आंखों में कलर जाता है तो आंखों में खुद से कोई आई ड्रॉप ना डालें तुरंत नेत्र विशेषज्ञ की सलाह लें।
  • कॉन्टैक्ट लेंस का उपयोग न करें।
  • रंग जाने पर आंखों को रगड़े नहीं, इससे आंखें लाल हो सकती हैं।
  • पानी के गुब्बारे और जहरीले रंगों का उपयोग न करें।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button