ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का भोपाल दौरा स्थगित, 22 जुलाई को आने वाले थे

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का भोपाल दौरा स्थगित हो गया है। वे कल 22 जुलाई को भोपाल आने वाले थे। इस दौरान नड्डा पार्टी दफ्तर में कई अहम मुद्दों पर कोर ग्रुप की बैठक लेने वाले थे। हालांकि, दौरा स्थगित होने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

अब कब आएंगे नड्डा?

जेपी नड्डा भोपाल में मध्य प्रदेश बीजेपी की चुनाव प्रबंधन से जुड़ी बैठक में शामिल होने वाले थे। आगामी चुनाव को लेकर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही थी। दौरा क्यों स्थगित किया गया फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। वहीं उनका यह दौरा अब कब होगा इसकी भी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

बीजेपी का मध्य प्रदेश पर फोकस

2023 चुनाव को देखते हुए बीजेपी मध्य प्रदेश पर पूरा फोकस कर रही है। इसी क्रम में पिछले एक महीने में पीएम मोदी 2 बार मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। वहीं अब गृहमंत्री अमित शाह भी 30 जुलाई को प्रदेश की राजधानी भोपाल आ रहे हैं। यहां वे आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं को टिप्स देंगे। इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी उत्साह बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- MP में फिर बरसे BJP चीफ नड्डा : बोले- कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार था देश की पहचान, अब दुनिया की 5वीं बड़ी इकॉनोमी बना इंडिया

संबंधित खबरें...

Back to top button