राष्ट्रीय

सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल के नए सीएम, प्रतिभा सिंह खेमे से मुकेश अग्निहोत्री बनेंगे डिप्टी सीएम, शपथ कल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो दिनों से जारी जद्दोजहद के बीच मुख्यमंत्री का नाम शनिवार को मैराथन बैठक के बाद तय हो गया। कांग्रेस आलाकमान ने 58 वर्षीय सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का नया CM बनाने का फैसला किया है। सीम पद के लिए दावेदारी जता रहीं पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा। सुक्खू का नाम विधायकों की राय के आधार पर फाइनल किया गया है। रविवार 11 दिसंबर 2022 को दोपहर 1:30 बजे दोनों नेता शपथ लेंगे।

राहुल, प्रियंका और खड़गे शपथग्रहण में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद पर्यवेक्षकों की कमेटी राजभवन पहुंची, जहां उन्होंने राज्यपाल को नेता विधायक दल का नाम बताया। कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- हम बहुत अच्छी सरकार चलाएंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

प्रतिभा समर्थकों ने की नारेबाजी

शिमला में बैठक स्थल के बाहर प्रतिभा सिंह के पक्ष में नारेबाजी करते उनके समर्थक।

प्रतिभा के समर्थक उन्हें सीएम बनाए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन आलाकमान किसी विधायक को ही सीएम बनाने का फैसला ले चुका था। ऐसे में प्रतिभा रेस से बाहर हो कई थीं। शनिवार को सीएम के नाम के ऐलान से पहले प्रतिभा के समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी की। उन्होंने पर्यवेक्षकों के होटल के बाहर ‘सुक्खू-वुक्खू नहीं चलेगा’ ‘हाईकमान होश में आओ’ के नारे लगाए। हालांकि, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने प्रतिभा के बेटे को डिप्टी सीएम बनाकर संतुलन साधने की कोशिश की है। हिमाचल प्रदेश में में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आए थे। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं। इसके बाद से CM के नाम को लेकर जद्दोजहद जारी थी।

पर्यवेक्षकों से मिले नेता

शनिवार सुबह से ही कांग्रेस विधायक शिमला स्थित सेसिल होटल में जुटने लगे। यहां पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ठहरे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस को विधायक दल के नेता को लेकर आम सहमति बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक दल का नेता ही मुख्यमंत्री होगा, लेकिन यह नाम तय नहीं हो पा रहा है।

पर्यवेक्षकों से अलग-अलग मिले नेता

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधानसभा में अभी तक विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कई नेता शीर्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। इन सभी नेताओं से पर्यवेक्षकों से अलग-अलग मुलाकात की है। प्रतिभा सिंह (66) ने संकेत दिया है कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। उनके बेटे ने भी इस बात की ओर इशारा किया है। हालांकि, सुक्खू ने कल कहा था कि वे सीएम पद की दौड़ में नहीं हैं। शनिवार को सुक्खू ने एक बार फिर कहा- मैं मुख्यमंत्री पद का आकांक्षी नहीं हूं। मैं केवल एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा वह मुझे मंजूर होगा।

शुक्रवार को सरकार बनाने का दावा किया था पेश

इसके पहले शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में एआईसीसी के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ पर्यवेक्षकों ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और उन्हें पार्टी के विजेता विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा करने के लिए समय मांगा। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button