ग्वालियरमध्य प्रदेश

रफ्तार का कहर… तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत; दर्शन कर लौट रहे थे घर

दतिया। मध्य प्रदेश आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी बीच दतिया (Datia) जिले में डीपार थाना क्षेत्र के सेवड़ा भिंड रोड पर रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि चार घायल हैं। टक्कर मारकर भाग रहा डंपर भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।

कार और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत

जानकारी के मुताबिक, दंदरौआ धाम के दर्शन कर लौट रहे कार सवार शुक्रवार देर हादसे का शिकार हो गए। डीपार थाना क्षेत्र के मगरौल घाटी पर भिंड से सेवड़ा की ओर आ रही कार को तेज रफ्तार डंपर चालक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार रानी त्रिपाठी निवासी महाराजपुरा, शशि मिश्रा निवासी सेवढ़ा, अभिषेक दुबे निवासी सेवढ़ा की मौत हो गई।

जबकि, कमलेश पुत्र कोक सिंह परिहार निवासी सेवढ़ा वार्ड क्रमांक 6, अवधेश पुत्र गंगाराम त्रिपाठी महाराजपुरा, संगीता पत्नी अवधेश त्रिपाठी महाराजपुरा निवासी, अंश पुत्र भूपेंद्र परिहार निवासी बेरछा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही सेवढ़ा एवं डीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को उपचार के लिए सेवढ़ा अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा राह है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टक्कर के बाद रेत से भरा डंपर भी पलट गया

जानकारी के मुताबिक, डंपर रेत से भरा हुआ था। डंपर की रफ्तार तेज होने के कारण मंगरौल के पास सामने से आ रही कार से उसकी भिडंत हो गई। भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं डंपर भी अनियंत्रित होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।

ये भी पढ़ें: मुरैना : दो पक्षों में हुई झड़प, ताबड़तोड़ फायरिंग और जमकर पथराव हुआ; 3 लोग घायल

मध्य प्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button