जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

सतना : भंडारे का भोजन करने से 50 से ज्यादा लोग बीमार, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। भंडारे के आयोजन में भोजन करने से महिला और पुरुष मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि सिंहपुर थाना क्षेत्र के नगौरा गांव में एक व्यक्ति के परिवार में कल कन्या पूजन तथा भंडारे का आयोजन था। भंडारे में शामिल प्रसाद ग्रहण कर कुछ बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी आनन-फानन में सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे तरफ आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि फूड पॉइजनिंग के शिकार सभी लोग सुरक्षित हैं।

संबंधित खबरें...

Back to top button