
मध्यप्रदेश में बादल छटते ही कई जिलों में रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट आई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मंगलवार सुबह ठंडक महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक दिन और रात के तापमान में इसी तरह उतार-चढ़ाव रहेगा।
भोपाल में रात का पारा लुढ़का
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण पारा लुढ़का है। राजधानी भोपाल में रात का पारा 2 डिग्री तक लुढ़का वहीं इंदौर की रात सबसे गर्म रही। नर्मदापुरम में दिन सबसे गर्म रहा।
रतलाम और नर्मदापुरम में लू का अलर्ट
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग ने रतलाम और नर्मदापुरम में लू चलने की संभावना जताई है।
ये भी पढ़ें – इंदौर में रंगपंचमी की गेर में उमड़ा जनसैलाब, मिसाइलों से उड़ा रंग; तस्वीरों में देखें लोगों का उत्साह
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
भोपाल | 18.6 |
ग्वालियर | 20.1 |
जबलपुर | 20.4 |
इंदौर | 22.0 |
यहां अधिकतम तापमान ज्यादा रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
नर्मदापुरम | 41.5 |
खरगोन | 41 |
रतलाम | 40.2 |
खंडवा | 40.1 |
यहां न्यूनतम तापमान ज्यादा रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
इंदौर | 22 |
सीधी | 21.8 |
सागर | 20.8 |
सतना | 20.7 |
टीकमगढ़ | 20.7 |
नर्मदापुरम | 20.6 |
रतलाम | 20.6 |
खंडवा | 20.4 |
दमोह | 20.4 |
जबलपुर | 20.4 |
शाजापुर | 20.3 |
ग्वालियर | 20.1 |
सिवनी | 20 |
यहां न्यूनतम तापमान कम रहा
शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस) |
पचमढ़ी | 14.0 |
रीवा | 15.1 |
धार | 15.9 |
रायसेन | 17.1 |
ये भी पढ़ें – MP की सबसे लंबी रेलवे सुरंग बनकर तैयार, जानें कहां बनी है ये सुरंग और इसकी लंबाई