PlayBreaking News

हरसूद में कांग्रेस का प्रदर्शन:छात्रवृत्ति घोटाले, मूंग खरीदी समेत कई मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

हरसूद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नायब तहसीलदार सुरेश बामनिया को दिए गए ज्ञापन में छात्रवृत्ति घोटाले से लेकर किसानों की समस्याओं तक कई मांगें उठाई गईं। कांग्रेस ने सभी मामलों में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Follow on Google News
हरसूद में कांग्रेस का प्रदर्शन

खंडवा। ज्ञापन में शासकीय सांदीपनि विद्यालय के छात्रवृत्ति मामले की उच्च स्तरीय जांच, मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने और खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की गई। साथ ही विद्यालय की फीस कम करने, आईटीआई कॉलेज के निजीकरण पर रोक लगाने और ई-टोकन व्यवस्था में सुधार की मांग भी रखी गई। कांग्रेसजनों ने सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की।

छात्रवृत्ति मामले की जांच और कार्रवाई की मांग

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय में हुए छात्रवृत्ति घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी व्यक्ति को निलंबित करने और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

चंडीगढ़ को मोदी की सौगात! 'हमारा चंडीगढ़' से 'भारत का विकास मॉडल' तक, PM मोदी ने दी शहर को स्वास्थ्य और आधुनिक सुविधाओं की नई सौगात

फीस वृद्धि और आईटीआई निजीकरण पर उठाए सवाल

ज्ञापन में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष और प्राचार्य द्वारा मनमाने तरीके से फीस बढ़ाकर वसूली किए जाने का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि मूंदी और खिरकिया की संस्थाओं में इतनी अधिक फीस नहीं है, इसलिए छात्रों से वसूल की जाने वाली फीस कम की जाए और शासकीय आईटीआई कॉलेज के निजीकरण पर भी रोक लगाई जाए।

Breaking News

मूंग खरीदी और खाद वितरण की समस्याएं उठाईं

कांग्रेसियों ने किसानों से समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की सीमा बढ़ाने की मांग की। साथ ही कहा कि किसानों को यूरिया और खाद ई-टोकन के माध्यम से वितरित किया जा रहा है, लेकिन अनेक अनियमितताओं के कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है और खाद की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

Share Market Today: निफ्टी 261 अंक चढ़कर 24334 पर बंद, सेंसेक्स में 964 अंक की तेजी; बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी

ई-टोकन व्यवस्था में सुधार की मांग

हाल ही में विभाग द्वारा कार्रवाई कर लाखों टन खाद जब्त किया गया था और जांच में खाद वितरण और स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। कांग्रेसजनों ने ई-टोकन वितरण को सुगम बनाने, ई-टोकन की समय सीमा बढ़ाने और सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रघुवीर सिंह चौहान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष निसार पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Satyendra Thakur
By Satyendra Thakur
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts