ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

MP News : फलदान कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग, एक की मौत, दूसरा घायल

भिंड। मध्य प्रदेश में हर्ष फायरिंग के कारण लगातार घटनाएं हो रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला भिंड जिले से आया है, जहां अकलौनी गांव में एक फलदान कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग से गोली लगने से एक बजुर्ग की मौत हो गई। जबकि, एक 14 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है।

कनपटी में धंसी गोली

जानकारी के अनुसार, कल अकलौनी निवासी सुरेश शर्मा के बेटे अभिषेक शर्मा का फलदान कार्यक्रम था। अभिषेक की बारात मेहगांव के भोपतपुरा जानी है। कल देर रात इसी दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली स्थानीय निवासी रामशरण शर्मा (66) की कनपटी में धंस गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 14 वर्षीय हर्ष शर्मा के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

गोली लगते से मौके पर लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री के भाई पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश, नशे में धुत थे बदमाश, 5 गिरफ्तार 3 अब भी फरार

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button