Bhopal में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस सप्लाई बहाल, थिंक गैस ने सुरक्षा को लेकर किया अलर्ट

भोपाल के रोहित नगर में खुदाई के दौरान पाइपलाइन को पहुंचा नुकसान, कंपनी ने ‘खुदाई से पहले सूचित करें’ नियम का पालन करने की अपील की, थिंक गैस ने खुदाई से पहले जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर 18001025107 जारी किया है।
Bhopal में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस सप्लाई बहाल, थिंक गैस ने सुरक्षा को लेकर किया अलर्ट
Bhopal में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस सप्लाई बहाल

भोपाल। भोपाल के रोहित नगर स्थित जय भवानी फेज-1 क्षेत्र में खुदाई के दौरान थिंक गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन को नुकसान पहुंचने के बाद गैस रिसाव हुआ और आसपास की कुछ आवासीय सोसाइटी व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति प्रभावित हुई।

सूचना मिलते ही पहुंची टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद थिंक गैस की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाइपलाइन के प्रभावित हिस्से को अलग किया और मरम्मत का काम शुरू किया। कंपनी के मुताबिक, कम समय में गैस आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को कम किया जा सका।

बिना सूचना के की जा रही थी खुदाई

कंपनी के अनुसार, पाइपलाइन सोसाइटी की नाली की सफाई के लिए की जा रही खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई। यह काम थिंक गैस को पहले से सूचना दिए बिना किया गया था। कंपनी का कहना है कि पाइपलाइन के आसपास रूट मार्कर, चेतावनी संकेत और आपातकालीन संपर्क बोर्ड लगाए गए हैं।

Breaking News

खुदाई से पहले सूचना देना जरूरी

थिंक गैस ने सभी ठेकेदारों, एजेंसियों और अन्य संबंधित लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की खुदाई शुरू करने से पहले गैस वितरण कंपनी को इसकी जानकारी दें। कंपनी के मुताबिक, निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसी को ‘खुदाई से पहले सूचित करें’ संपर्क नंबर पर जानकारी देनी चाहिए।

जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ शिकायत

घटना के संबंध में थिंक गैस ने जिम्मेदार पक्ष के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी ने कहा कि गैस पाइपलाइन के आसपास बिना जानकारी के खुदाई करना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

कंपनी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

थिंक गैस ने खुदाई से पहले जानकारी देने के लिए टोल-फ्री नंबर 18001025107 जारी किया है। कंपनी ने ठेकेदारों और एजेंसियों से किसी भी खुदाई कार्य से पहले इस नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

Mukul Sharma
By Mukul Sharma

Latest Posts