Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में NSUI का एक संवाद युवाओं के साथ कार्यक्रम, युवाओं ने रखे अपने विचार

हरदा में कांग्रेस जिला प्रभारी रचना जैन के मार्गदर्शन में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई ने शनिवार, 5 सितंबर को एक संवाद युवाओं के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। चांडक चौराहा स्थित एनएसयूआई कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
हरदा में NSUI का एक संवाद युवाओं के साथ कार्यक्रम, युवाओं ने रखे अपने विचार
हरदा में NSUI का एक संवाद युवाओं के साथ कार्यक्रम

हरदा। कार्यक्रम में विधायक रामकिशोर डोगने सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान छात्र हितों और युवा मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की जानकारी युवाओं को दी गई।

युवाओं ने रखे अपने विचार

चांडक चौराहा स्थित एनएसयूआई कार्यालय में आयोजित एक संवाद युवाओं के साथ कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान संगठन और छात्र हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं ने अपने विचार रखे और उनके विचारों, सुझावों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: भोपाल के DIG चौराहे पर सड़क बनी तालाब, खुली नाली ने बढ़ाया खतरा; नाली में गिरते-गिरते बचा युवक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक रामकिशोर डोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश चौहान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविशंकर शर्मा, सुभाष जायसवाल और पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष अनिल सांई विशेष रूप से मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं का किया मार्गदर्शन

इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें समाज और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र हितों और युवा मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसी के साथ युवाओं के विचारों और सुझावों पर चर्चा की गई।

Breaking News

छात्र हित की चर्चा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

छात्र हित की इस चर्चा में अक्षुल खले, अमन मालवीय, शाहरूख खान, पंकज पंवार, प्रवीण बिश्नोई, आदित्य राजपूत, कृष्णा राजपूत की सक्रिय और महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं ने संगठन और छात्र हित से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

छात्रों की गूंज कार्यक्रम की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ बिश्नोई ने 19 सितंबर 2026 को इंदौर में होने वाले कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की जानकारी युवाओं को दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

ये भी पढ़ें: हरदा के भगवान सिंह की आठ साल की उम्र में चली गई थी आंखों की रोशनी; हौसला रहा कायम, ब्रेल लिपि से संवार रहे बच्चों का भविष्य

बारकोड स्कैन कर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

सिद्धार्थ बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक युवा बारकोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद इंदौर पहुंचने वाले प्रतिभागियों के लिए निर्धारित व्यवस्था की जाएगी और उनका कार्ड भी बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts