Download on the App StoreGet it on Google Play
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

हरदा में मोबाइल टॉवर से एसी कंप्रेसर चुराने वाली गैंग धरायी, चार गिरफ्तार, लाखों रुपए का माल बरामद

जिले की हंडिया पुलिस ने मोबाइल टॉवरों को अपना निशाना बनाने वाली शातिर गैंग को धरदबोचा है। पुलिस टीम ने कुल चार आरोपियों को पकड़ा है, जो पहले टॉवर की रैकी करते और फिर रात में चोरी करते थे।
Follow on Google News
हरदा में मोबाइल टॉवर से एसी कंप्रेसर चुराने वाली गैंग धरायी, चार गिरफ्तार, लाखों रुपए का माल बरामद
हरदा। पुलिस हिरासत में आरोपी

हरदा। जिले की हंडिया पुलिस ने मोबाइल टॉवरों में लगे एसी के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब साढ़े 6 लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल टवेरा वाहन भी जब्त किया गया है। यह गिरोह पिछले दिनों हंडिया, हरदा और छीपाबड़ क्षेत्र में मोबाइल टॉवरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने संदेह के आधार पर चार युवकों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, मोबाइल टॉवरों से एसी के सामान चोरी होने की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन में कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा और हरदा एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में हंडिया पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। 18 अगस्त को पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल टॉवरों से एसी के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने की वारदातें कबूल कीं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान पिता सकूर खान, उम्र 24 वर्ष, फारूक पिता मुख्तियार मंसूरी, उम्र 26 वर्ष, समीर पिता अफजल मंसूरी, उम्र 19 वर्ष और फरहान पिता संजू खान, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। चारों आरोपी खंडवा जिले के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें: ‘मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो बाबा जी!’ कंगना रनौत का बाबा रामदेव पर तीखा पलटवार

टवेरा से रेकी, मौका मिलते ही खोल देते थे एसी

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सफेद रंग की टवेरा कार क्रमांक जीएन-31-एन-4530 से अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर मोबाइल टावरों की रेकी करते थे। टावर की निगरानी करने के बाद मौका मिलते ही आरोपी एसी खोलकर उसमें लगे कंप्रेसर, कॉपर कॉइल और कॉपर पाइप काटकर चोरी कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 2 अगस्त की रात हरदा की जोशी कॉलोनी स्थित आइडिया के मोबाइल टॉवर, 1 अगस्त की रात चौबे कॉलोनी स्थित आइडिया के मोबाइल टॉवर, 3 अप्रैल को हंडिया स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टॉवर, 5 अगस्त की रात ग्राम अबगांवकलां स्थित आइडिया कंपनी के मोबाइल टॉवर और इसी रात छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मांदला स्थित मोबाइल टॉवर को निशाना बनाया था।

साढ़े 6 लाख का माल और चोरी के औजार बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 9 कंप्रेसर, 13 कॉइल और 5 किलोग्राम कॉपर पाइप के टुकड़े बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल टवेरा कार, एसी खोलने और काटने के औजार तथा आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब साढ़े 6 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने जिले के अन्य मोबाइल टावरों को भी निशाना बनाया है या नहीं। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी के सामान को खपाने के संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर-सुसाइड से हड़कंप: बैंक के बाहर पत्नी की हत्या, 1 किमी दूर बहन को मारी गोली; फिर युवक ने दी जान

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts