Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा हत्याकांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, जाट समाज ने सौंपा ज्ञापन; मुख्य आरोपी का अवैध मकान तोड़ने की भी मांग

24 अगस्त को ग्राम कोलवां में परमानंद जाट की हत्या के मामले जाट समाज आगे आया है। श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज ने पुलिस प्रशासन को एक ज्ञापन देकर मुख्य आरोपी का मकान ध्वस्त करने की मांग की है।
हरदा हत्याकांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, जाट समाज ने सौंपा ज्ञापन; मुख्य आरोपी का अवैध मकान तोड़ने की भी मांग
ज्ञापन सौंपते जाट समाज के पदाधिकारी

इंदौर रोड स्थित ग्राम कोलवा में 24 अगस्त की रात 48 वर्षीय परमानंद पिता हरनाथ की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। गुरुवार को श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज विकास समिति और राष्ट्रीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मुख्य आरोपी के कथित अवैध मकान को ध्वस्त करने की मांग की।

तीन आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमल, हरिओम और अक्षय को गिरफ्तार किया है। वहीं चौथा आरोपी दिलीप पिता कमल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जाट समाज के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि दिलीप और कमल घटना से दो दिन पहले तक मृतक परमानंद के साथ घूम रहे थे। समाज के लोगों के मुताबिक 24 अगस्त की रात घटना से कुछ समय पहले दिलीप ही परमानंद को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि घटना स्थल के आसपास ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को एक साथ देखा था। ऐसे में समाज के पदाधिकारियों ने दिलीप की भूमिका की जांच करते हुए उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

ये भी पढ़ें: महंगाई के विरोध में रायसेन और सांची में कांग्रेस का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर-शक्कर की थैली लेकर निकली रैली

मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में आरोपी कमल को आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए दावा किया गया कि उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कमल ने शासकीय भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। जाट समाज का कहना है कि आरोपी का गांव में रहना स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है। इसलिए निष्पक्ष जांच और ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए कथित अवैध निर्माण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन मनी ट्रैप-पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 2 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

श्री नर्मदा क्षेत्रीय जाट समाज विकास समिति और राष्ट्रीय जाट महासभा ने पुलिस प्रशासन से फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और ज्ञापन में रखी गई अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो समाज की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts