Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरदा में कृषि अधिकारी पर व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप, निलंबन और तबादले की मांग; जांच के आदेश

शासकीय योजना अंतर्गत किसानों को अनुदान प्रकरण पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने वाले सप्लायर कृषि विभाग के अधिकारी से खासे लामबंद हो गए हैं। अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर सप्लायर सोमवार को हरदा पहुंचे।
हरदा में कृषि अधिकारी पर व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप, निलंबन और तबादले की मांग; जांच के आदेश
शिकायत के बारे में जानकारी देते डीडीओ

हरदा। टिमरनी में शासकीय योजनाओं के तहत किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के बीच विवाद अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। सोमवार को करीब आधा दर्जन कृषि यंत्र विक्रेता हरदा पहुंचे और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वीरेंद्र कुमार साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास प्रकाश ठाकुर से मुलाकात कर अधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें रखीं। उन्होंने अधिकारी का प्रभार बदलने के साथ ही निलंबन या स्थानांतरण की मांग की है।

फाइलों के सत्यापन में देरी का आरोप

व्यापारी अशोक जैन ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कई मामलों में फाइलों को बिना उचित कारण रोक देते हैं। उनका कहना है कि फाइलों के सत्यापन में देरी होने से कृषि यंत्र विक्रेताओं को समय पर अनुदान की राशि नहीं मिल पाती जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। व्यापारियों का दावा है कि अधिकारी की कार्यप्रणाली से टिमरनी क्षेत्र के कई विक्रेता परेशान हैं और लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सीहोर में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी की पुष्टि, नोटिस जारी; अब अंतिम कार्रवाई का इंतजार

अधिकारी की पत्नी की फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप

व्यापारियों ने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अधिकारी की पत्नी कल्पना राठौर के नाम से संचालित शिवशक्ति इंटरप्राइजेस को लाभ पहुंचाने के लिए अन्य आवेदकों की फाइलों को उलझाकर रखा जाता है। व्यापारी अशोक जैन ने आरोप लगाया कि योजना का लाभ दिलाने के एवज में किसानों या विक्रेताओं पर अधिकारी की पत्नी की फर्म से पाइप और स्प्रिंकलर खरीदने का कथित दबाव बनाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रभार बदलने की मांग

कृषि यंत्र विक्रेताओं ने उप संचालक से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का प्रभार बदलने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि यदि अधिकारी के स्तर पर फाइलों और सत्यापन की प्रक्रिया में लगातार देरी होती रही तो सरकारी योजनाओं के तहत किसानों को मिलने वाले कृषि यंत्रों की आपूर्ति और अनुदान प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। व्यापारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें: दमोह में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, खुशबू राजपूत समेत तीन गिरफ्तार; 3 मोबाइल और 7,700 रुपए जब्त

शिकायत मिलने पर जांच अधिकारी नियुक्त

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास प्रकाश ठाकुर ने व्यापारियों की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक अधिकारी को नियुक्त किया गया है। प्रकाश ठाकुर के अनुसार, जांच अधिकारी जल्द ही पूरे मामले की जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पर लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।

Uttam Tenguriya
By Uttam Tenguriya

हरदा जिला ब्यूरों - पीपुल्स समाचार संभागीय अध्यक्ष ( नर्मदापुरम) - पत्रकार कल्याण परिषद संचालक -...Read More

Latest Posts