PlayBreaking News

Amarnath Yatra:सीमा पार आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन! कठुआ से हाजी लतीफ गिरफ्तार, J&K पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले जम्मू कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ से हाजी लतीफ नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि वह लंबे समय से पाकिस्तान में बैठे आतंकी नेटवर्क के संपर्क में था और कई आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने के साथ उन्हें हर तरह की मदद पहुंचाने का काम करता था।
Follow on Google News
सीमा पार आतंकी नेटवर्क से कनेक्शन! कठुआ से हाजी लतीफ गिरफ्तार, J&K पुलिस की बड़ी कार्रवाई
फाइल फोटो

जम्मू। अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। इसी बीच जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने हाजी लतीफ नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क की मदद करने का आरोप है। उसके कई सालों से सीमा पार मौजूद आतंकियों और उनके हैंडलर्स के संपर्क में रहने की बात सामने आई है।

सालों से आतंकी नेटवर्क के संपर्क में होने का दावा

जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार किया गया हाजी लतीफ लंबे समय से पाकिस्तान में मौजूद आतंकी संगठनों और उनके हैंडलर्स के संपर्क में था। पूछताछ में सामने आया है कि वह सीमा पार से आने वाले आतंकियों की मदद करने का काम करता था।

घुसपैठ और ठिकाने उपलब्ध कराने के आरोप

सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि हाजी लतीफ ने 12 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकियों को भारत में घुसने में मदद की। उस पर आरोप है कि उसने आतंकियों को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराए, उनके रहने और आने जाने की व्यवस्था की और जरूरत पड़ने पर दूसरी तरह की मदद भी पहुंचाई। जांच में इन सभी पहलुओं की विस्तार से जांच की जा रही है।

Twitter Post

पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटीं जांच एजेंसियां

गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियां हाजी लतीफ से लगातार पूछताछ कर रही हैं। कोशिश की जा रही है कि उसके जरिए पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क में कौन कौन लोग थे, किन रास्तों से घुसपैठ कराई जाती थी और ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) की भूमिका क्या थी। साथ ही पाकिस्तान में बैठे आतंकी नेटवर्क से जुड़े नए सुराग भी जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026 : 3 जुलाई से शुरू होगी बाबा बर्फानी की पवित्र यात्रा, रजिस्ट्रेशन से लेकर रूट तक जानें पूरी जानकारी

यात्रा से पहले सुरक्षा पर खास फोकस

इस बार अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा को देखते हुए जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत कर दी गई है। यात्रा मार्ग, बेस कैंप और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।

तकनीक की मदद से होगी चौबीसों घंटे निगरानी

यात्रा की सुरक्षा के लिए जम्मू में आधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) को सक्रिय किया गया है। यहां से यात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था पर चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी रखी जाएगी। पुलिस, CRPF, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच रियल टाइम समन्वय के लिए आधुनिक संचार प्रणाली भी तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026 : 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, हाईटेक सुरक्षा कवच में रहेंगे श्रद्धालु

तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 57 दिनों तक चलेगी। श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से गुफा तक पहुंच सकेंगे। यात्रा शुरू होने से पहले पंजीकरण, ठहरने, चिकित्सा, सफाई और यातायात सहित सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts