
ग्वालियर के इंडस्ट्रियल एरिया के तानसेन नगर स्थित जूता फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री में जूता-चप्पल बनाने के लिए प्लास्टिक, फॉम समेत केमिकल रखा हुआ था। जिससे आग मिनटों में ही पूरी फैक्ट्री में फेल गई। इस दौरान फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले मजदूर फंस गए थे। उन्होंने छत पर चढ़कर आसपास के भवनों पर कूदकर जान बचाई है।
आग की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। आग का विकराल रूप देखते हुए मालनपुर और एयरफोर्स से भी मदद मांगी गई है। पुलिस का दावा है कि सभी मजदूर सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। वहीं घटना स्थल पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक भी पहुंच चुके।
#ग्वालियर_ब्रेकिंग– इंडस्ट्रियल एरिया तानसेन नगर में शू फ़ैक्ट्री में बड़ी #आग। महिला व बच्चों के अंदर फँसने की खबर। #fire #MPNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/GwoBl5s3sh
— Peoples Samachar (@psamachar1) September 24, 2022
फैक्ट्री में काम चल रहा था
जानकारी के मुताबिक, शहर के इंडस्ट्रियल एरिया के तानसेन नगर में प्लॉट नंबर-21 पर प्रियंका पॉलिमर्स नाम से जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री संचालक अमित सूरी हैं। शनिवार को प्रतिदिन की तरह फैक्ट्री में काम चल रहा था। फैक्ट्री में जूते-चप्पल बनाने के लिए माल भरा हुआ था, जिसमें अचानक से आग लगी। कुछ ही मिनटों में आग पूरी फैक्ट्री में फेल गई। केमिकल व फोम और प्लास्टिक से आग को भड़कने में मदद मिली। अंदर काम कर रहे कर्मचारियों ने तत्काल फैक्ट्री मालिक को सूचना दी।

आग को बुझाने के प्रयास जारी
पुलिस और दमकल मौके पर पहुंचे। दमकल दस्ता भी फायर बिग्रेड को लेकर पहुंच गया। तत्काल आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। साढ़े तीन बजे तक आग को बुझाने के प्रयास जारी थे। आग लगभग 2 बजे लगी है। 20 मिनट के अंदर शहर की सभी फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई थीं और आग को बुझाने के प्रयास जारी थे।
कर्मचारियों ने कूदकर बचाई जान
इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर 25 के लगभग कर्मचारी फंसे हुए थे। जैसे ही आग बढ़ने लगी तो वह छत की तरफ आए और आसपास कूदकर अपनी जान बचाई। अंदर आग से किसी के भी झुलसने की खबर नहीं है। हड़बड़ाहट में कुछ लोगों के गिरने से मामूली चोट की सूचना मिली है। एएसपी शहर अभिनव चौकसे का कहना है कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि कितने लोग अंदर थे।
एएसपी शहर अभिनव चौकसे का कहना है कि जूता फैक्ट्री में आग लगी है। उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अंदर कितने लोग फंसे थे कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कोर्ट से मिली जमानत, RSS पर बोले- संस्था रजिस्टर्ड नहीं, उसकी मानहानि कैसे हो गई
खबर अपडेट हो रही है…